Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

हिमाचल का हमीरपुर भाजपा का गढ़ है पर इस बार चुनावी हवाएं मोदी से प्रभावित नहीं

Krishan Bhanu : पांच दिनों से लगातार "चुनावी भ्रमण" पर हूँ… मेरे हिमाचल प्रदेश में केवल चार संसदीय सीटें हैं. इनमें से तीन अत्यंत प्रतिष्ठित हैं. एक, धूमल के कारण…दूसरी, वीरभद्र सिंह और तीसरी, शांता कुमार के कारण. इनमें से एक संसदीय सीट, हमीरपुर का तीन दिवसीय दौरा कर चुका हूँ.. दो दिन से मंडी में हूँ….. और "चुनावी भ्रमण" बिना रुके थमे जारी है….. हमीरपुर बेशक भाजपा का गढ़ माना जाता है, लेकिन इस बार चुनावी हवाएं "मोदी" से प्रभावित होती नहीं दिख रहीं हैं…

Krishan Bhanu : पांच दिनों से लगातार "चुनावी भ्रमण" पर हूँ… मेरे हिमाचल प्रदेश में केवल चार संसदीय सीटें हैं. इनमें से तीन अत्यंत प्रतिष्ठित हैं. एक, धूमल के कारण…दूसरी, वीरभद्र सिंह और तीसरी, शांता कुमार के कारण. इनमें से एक संसदीय सीट, हमीरपुर का तीन दिवसीय दौरा कर चुका हूँ.. दो दिन से मंडी में हूँ….. और "चुनावी भ्रमण" बिना रुके थमे जारी है….. हमीरपुर बेशक भाजपा का गढ़ माना जाता है, लेकिन इस बार चुनावी हवाएं "मोदी" से प्रभावित होती नहीं दिख रहीं हैं…

झूठ बोलने में (खासकर खाने पीने के बाद) मुझे कष्ट होता है… एक मुलाकात में जब धूमल ने पूछा तो जो सच लगा, बता दिया…. अब खबर मिली है कि हमीरपुर में भाजपा ने कमर कस ली है और दिन रात एक करने का फैसला कर लिया है…स्थितियां सुधर भी सकती हैं…… मैं भाग्य को कर्म से शक्तिशाली नहीं मानता…..युद्ध और प्यार में सब जायज है—शाम दाम दण्ड भेद…

इधर मंडी में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कांग्रेसियों को "सियासी लकवा" मारने लगा है… भाजपा के उम्मीदवार को कमजोर मानकर कई कांग्रेसी निठल्ले बैठ गए हैं….उप चुनाव में रानी प्रतिभा सिंह भारी भरकम मतों के अंतर से जीती थीं…अति आत्मविश्वास का एक कारण यही लग रहा है… यह चुनाव है और ऐसे वक्त, चार दिन का भूखा मतदाता भी सूखे पेड़ की मानिंद अकडू हो जाता है… प्रतिद्वंदी को कमज़ोर मत समझिये………इसलिए हे ! मंडी के "कुछ" कांग्रेसियों क्या आप भी हमीरपुर से सबक लेंगे…?

रही शांता जी की बात तो….. कांग्रेस के उम्मीदवार चंदर कुमार मेरे पुराने मित्र हैं….. शांता जी से ज्यादा वास्ता नहीं रहा… बावजूद, मैं शांता जी के लिए ईश्वर से प्रार्थना करूँगा (क्या पता भगवान खाने पीने वालों की सुनते भी हैं कि नहीं)….बहरहाल, ……वीरभद्र सिंह और शांता कुमार हमारी सियासी धरोहर हैं……………!

हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण भानु के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...