इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के तेज तर्रार पत्रकार और महुआ न्यूज के इनपुट हेड आरसी शुक्ला को महुआ प्रबंधन ने यूपी चैनल का नया मुखिया बनाया है। पिछले 15 जनवरी को महुआ न्यूजलाइन उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की विधिवत लांचिंग हुई थी। आरसी शुक्ला को अब इसकी पूरी कमान दे दी गई है। आरसी शुक्ला को महुआ ग्रुप ज्वाइन किए हुए नौ महीने हो गए हैं। इस बीच उन्होंने इनपुट को मजबूत किया और उनके काम के इनाम के तौर पर उन्हें यूपी चैनल की सत्ता सौंपी गई है। ग्रुप एडिटर राणा यशवंत ने आंतरिक मेल जारी करके इसकी सूचना सभी स्टाफ को दे दी है।
आरसी शुक्ला ने अपना नया कार्यभार संभाल लिया है। आरसी शुक्ला बहुमुखी प्रतिभा के धनी पत्रकार हैं। महुआ से पहले वो न्यूज24 में बतौर डिप्टी एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर साढ़े तीन साल की कामयाब पारी खेल चुके हैं। इससे पहले आरसी शुक्ला पांच साल तक आजतक में थे। टेलीविजन पत्रकारिता में आरसी शुक्ला को करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत सहारा समय से की थी। सहारा समय में उन्होंने

आरसी शुक्ला





