Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

सुप्रीम कोर्ट ने दिया सहारा समूह को तीन सप्‍ताह का समय

 नई दिल्‍ली : उच्चतम न्यायालय ने सहारा समूह की कंपनियों को जनता का निवेश सुनिश्चित करने के लिए ओएफसीडी योजना के तहत छोटे निवेशकों द्वारा वैकल्पिक पूर्ण परिवर्तनीय डिबेंचर (ओएफसीडी) योजना में जमा धन की सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त बैंक गारंटी या 'पृथक अचल संपत्ति' सौंपने के लिए तीन हफ्तों का समय दिया है। मुख्य न्यायाधीश एस एच कपाडिय़ा की अगुआई वाले पीठ ने कहा कि सहारा समूह की दोनों कंपनियों और सेबी को मिलकर यह पक्का करना होगा कि निवेशकों को ओएफसीडी योजना में लगी उनकी रकम का नुकसान नहीं हो।

एक औपचारिक आदेश तीन हफ्तों में जारी किया जाएगा। जहां उच्चतम न्यायालय ने प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) के सहारा समूह की कंपनियों को निवेशकों को 17,400 करोड़ रुपये लौटाने के आदेश पर स्थगनादेश दे दिया, वहीं निवेशकों के हितों की रक्षा के प्रति चिंता प्रकट की है। सहारा समूह की दो कंपनियों सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉरपोरेशन और सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन ने सैट के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय की शरण ली है।

सहारा समूह के वकील एफ एस नरीमन ने कहा कि अदालत के पूर्व के आदेश के क्रम में कंपनियों के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया गया है। कंपनियों की संपत्ति की संभावित देनदारियों को पूरा कर लिया है। सेबी की हर पूछताछ का जवाब दे दिया गया है। वकील ने कहा कि किसी भी निवेशक की तरफ से शिकायत नहीं मिली थी। साभार : बीएस

sebi sahara

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...