आज समाज, अंबाला से विकास उप्रेती ने अपनी नई पारी ने अपनी नई पारी शुरू की है. उन्होंने एचआर डिपार्टमेंट में सीनियर एक्जीक्यूटिव के पद पर ज्वाइन किया है. इसके पहले वे अमर उजाला में असिस्टेंट एचआर के पद पर कार्यरत थे. वे पिछले पांच सालों से इस फील्ड में कार्यरत हैं.
दैनिक जागरण, शाहजहांपुर से खबर है कि फोटोग्राफर राजेश राठौर को एक सप्ताह की छुट्टी पर भेज दिया गया है. राजेश बीस साल से जागरण को अपनी सेवाएं दे रहे थे. कभी जागरण के स्टाफर रहे राजेश दो साल पहले तबादला होने के बाद इस्तीफा दे दिया था. बाद में प्रबंधन ने उन्हें वापस बुला लिया था तथा स्टाफर बनाने का आश्वासन दे रखा था. बताया जा रहा है कि संपादकीय के लोगों के इगो प्राब्लम के चलते राजेश को सात दिन की जबरिया छुट्टी पर भेजा गया है. हालांकि सूत्रों का कहना है कि राजेश को जागरण के अलावा एक और अखबार के लिए काम करने के चलते फोर्स लीव पर भेजा गया है. राजेश ने खुद को छुट्टी पर भेजे जाने की पुष्टि की परन्तु ब्यूरोचीफ आरआरएस सोलंकी ने ऐसी किसी बात से इनकार किया.





