अंग्रेजी न्यूज चैनल न्यूज एक्स से इस्तीफा देने वाले अनुराग त्रिपाठी महुआ न्यूज से जुड़ गए हैं. उन्हें महुआ न्यूज का नेशनल पॉलिटिकल हेड बनाया गया है. वे नोएडा स्थित चैनल के कार्यालय में बैठेंगे तथा यूपी से लॉच होने वाले चैनल के ऑपरेशन में अपनी भूमिका निभाएंगे. अनुराग पिछले तेरह सालों से इस फील्ड में सक्रिय हैं.
उन्होंने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स से की थी. इसके टाइम्स ऑफ इंडिया ज्वाइन कर लिया. आजतक के सहारे इन्होंने इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा. इंडिया टीवी से भी जुड़े. इसके बाद तहलका को भी अपनी सेवाएं दीं. तहलका छोड़ने के बाद न्यूज एक्स ज्वाइन कर लिया. इन्हें यूपी-उत्तराखंड का ब्यूरो हेड बनाया गया. बाद में प्रबंधन ने इन्हें नेशनल ब्यूरो में बुला लिया था, जिसके कुछ समय बाद इन्होंने इस्तीफा दे दिया. अनुराग यंग जर्नलिस्ट अवार्ड समेत कई पुरस्कार भी पा चुक





