Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

पुलिसिया गुंडागर्दी के खिलाफ फर्रुखाबाद में 2 फरवरी को मौन जुलूस निकालेंगे पत्रकार

फर्रुखाबाद में हिंदुस्तान के पत्रकारों से पुलिसवालों का मारपीट करना तूल पकड़ लिया है. पत्रकार अब आर पार की लड़ाई लड़ने की मूड में आ गए हैं. पत्रकारों ने पुलिससिया गुंडागर्दी के खिलाफ 2 फरवरी को मौन जुलूस निकालेंगे तथा हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे.

फर्रुखाबाद में हिंदुस्तान के पत्रकारों से पुलिसवालों का मारपीट करना तूल पकड़ लिया है. पत्रकार अब आर पार की लड़ाई लड़ने की मूड में आ गए हैं. पत्रकारों ने पुलिससिया गुंडागर्दी के खिलाफ 2 फरवरी को मौन जुलूस निकालेंगे तथा हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे.

उल्लेखनीय है कि 27 जनवरी की रात चार—पांच की संख्या में पुलिसवाले दारोगा जितेंद्र चंदेल के नेतृत्व में पहुंचे थे तथा हिंदुस्तान के ब्यूरोचीफ समेत कई पत्रकारों से मारपीट की तथा पत्रकारों को घायल कर दिया. उन्होंने कार्यालय में तोड़—फोड़ भी की. बताया जा रहा है कि सभी पुलिस वाले नशे में थे तथा एसपी के बेटे की शादी में शामिल होने के बाद हिंदुस्तान कार्यालय पहुंचे थे. इनका गुस्सा रामनगरिया मेले में पुलिस वाले की पोल खोलने वाले खबर को लेकर थी. हिंदुस्तान ने पुलिस वालों की अराजकता के बारे में खबरें प्रकाशित की थीं.

इस मामले में हिंदुस्तान के पत्रकार की तरफ से दारोगा जितेंद्र चंदेल समेत चार पुलिसकर्मियों पर मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है. घटना से नाराज उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने जिले में पत्रकारों का उत्पीड़न न रुकने पर दो फरवरी को मौन जुलूस निकालने व अनशन करने का निर्णय लिया है. उधर, उपजा व राष्ट्रीय जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने रविवार को जिलाधिकारी सच्चिदानंद दुबे से भेंटकर अलग-अलग ज्ञापन सौंपे तथा दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...