Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

फिर तो बलात्कार नौकरी पाने का जरिया बन जाएगा!

सत्ता हथियाने के लिए नेता क्या—क्या नहीं करते। प्रदेश की सत्ता बसपा के हाथ से खिंचती नजर आई तो उन्होंने प्रदेश को चार हिस्सों में बांटने की बात कह डाली थी। वहीं विपक्ष के सपा मुखिया ने बलात्कार पर अपने बेतुके बयान से राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है, लेकिन यह बयान किसी व्यक्ति की मुर्खता से कम नहीं है। सपा के मुखिया मुलायम सिंह ने प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर मगरमच्छ के आंसू बहाने का काम किया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में बसपा की सरकार के कार्यकाल में महिला उत्पीड़न और बलात्कार के मामले अधिक बढ़े हैं, लेकिन वह यह भूल गए कि उनके कार्यकाल में भी महिलाओं की स्थिति कहां बेहतर थी।

यहां सपा मुखिया ने बलात्कार पीड़ित महिलाओं को अपनी सहानुभूति दी है। उन्होंने कहा कि बलात्कार पीड़ित पढ़ी—लिखी लड़कियों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। जबकि जो महिला पढ़ी—लिखी नहीं हैं उन्हें आर्थिक मदद व सम्मान दिया जाएगा। मुलायम के इन बयानों ने शायद ही किसी पीड़िता को मरहम लगाने का काम किया हो, लेकिन प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय जरूर पैदा कर लिया है। कहते हैं कि बदनाम हुए तो क्या हुआ नाम तो हुए। कुछ ऐसा ही मुलायन में अपने बयान में जाहिर किया है। उन्होंने इस प्रकार का बयान देकार समाज के अशोभनीय पहलू को हंसी का पात्र बना दिया।

उनके अनुसार अगर इस तरह की घोषण अगर सच हो जाती है तो लोग फिर बलात्कार को केवल नौकरी पाने का जरिया बना लेंगे। फिर कोई भी महिला किसी भी पुरुष पर बलात्कार का आरोप लगाने से नहीं झिझकेगी। समाज में बलात्कार कम होने की बजह उभर कर सामने आएंगे। जिन मामलों को आज लोग दबाने की कोशिश करते हैं कल वहीं लोग चिल्ला-चिल्ला कर बलात्कार साबित करने की गुहार लगाएंग। समाज का पूरा ढांचा ही बदल जाएगा। लेकिन ऐसा कुछ होने वाला नहीं है, यह एक राजनीति की सरगर्मी है जो चुनाव आते ही नेताओं की जुवां से पसीने की तरह टपकती है। प्रदेश की राजनीति में पिछड़े हुए सपा मुखिया के इस बयान से उनकी चर्चाएं हर किसी की जुबां पर है।

लेखक जितेन्द्र कुमार नामदेव पत्रकार हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...