Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

न्‍यू मीडिया पर सेंसरशिप के विरोध में सेव योर वॉयस का लंगड़ा मार्च

इंटरनेट सेंसरशिप के विरोध में देश भर में हो रहे लंगड़ा मार्च की एक छंटा उज्जैन में देखने को मिली. नानाखेडा बस स्टैंड से मुनिनगर चौराहा तक हाथों और पैरों पर प्लास्टर चढ़ाए इंटरनेट लंगड़े जब सड़कों पर निकले तो हर किसी के मन में बस यही सवाल था कि आखिर इतने सारे लोगों को एक साथ क्या हो गया. जिस किसी को भी पता चला कि यह फेसबुक, गूगल और 21 सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर सेंसरशिप लगाने के विरोध में किया जा रहा है तो वो भी साथ हो लिया. नानाखेड़ा बस स्टैंड पर तो लोगों का जमावड़ा लग गया.

सेव योर वॉयस कैंपेन के तहत 13 मई को दिल्ली के इंडिया गेट पर एक बड़ा लंगड़ा मार्च निकाला जाएगा, जिसमें देशभर के 50 हजार से भी ज्यादा वेब लंगड़े इकट्ठा होंगे. सेव योर वॉयस की ओर से दिल्ली से आए हुए असीम त्रिवेदी और आलोक दीक्षित ने सेव योर वॉइस कम्पेन के बारे में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि सेसरशिप के विरोध में इंडिया गेट से 13 मई को विशाल लंगडा मार्च निकालेंगे और बताएंगे कि सेंसरशिप के बाद ऑनलाइन मीडिया लंगडी हो गई है. इसी कड़ी में अगला मार्च 10 फरवरी को मेरठ में होगा. मार्च में छात्रनेता आदित्य मंडलोई, दिनेश दाहिया, सुनील राठौर, हरीश सिंह भदौरिया, वीर पाल सिंह, आईएसी उज्जैन से सतीश शर्मा, अभिजीत साहू मौजूद थे. मार्च का आयोजन अथक प्रयास के अर्पित गुप्ता और चिराग जोशी ने किया था.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...