नई दिल्ली। पाकिस्तान की हॉट एक्ट्रेस वीना मलिक एक बार फिर सुर्खियों में हैं। भारत के खेल पत्रकार धीरज दीक्षित ने एक निजी चैनल से बातचीत में वीना मलिक को फिक्सिंग रैकेट की सरगना करार दिया है। धीरज के मुताबिक जब वीना मलिक को यह जानकारी हुई कि मेरे संपर्क तमाम क्रिकेटरों, अंपायरों और क्रिकेट के प्रशासकों से हैं तो वो मेरे संपर्क में आई तथा फिक्सिंग कराने के लिए पीछे पड़ गई।
धीरज ने बताया कि एक बार जब वह ढाका में थे तो वीना पाकिस्तान से फोन कर कहा था कि मैं खिलाडि़यों को मैनेज कर रही हूं, आप भारत से कोई बड़ा कारोबारी लेकर आएं, जो मैच फिक्सिंग में पैसा लगा सके। खेल पत्रकार ने कहा कि पाकिस्तानी क्रिकेट में अब भी मैच फिक्सर मौजूद हैं। इमरान फरहत पाकिस्तान का सबसे ज्यादा सक्रिय मैच फिक्सर था। इमरान पूरी टीम को ऑपरेट करता था और लंदन में रहने वाला उसका रिश्तेदार फिक्सिंग का पैसा एकत्र करता था।





