Krishan Bhanu : कल, 10 फरवरी को पूरे 55 का हो जाऊंगा। 55 के होते ही पत्रकारिता जीवन के भी 32 साल पूरे हो गए हैं। सफर अदभुत और अविस्मरणीय रहा। ‘वीरप्रताप’ से 1979 में सफर शुरू किया। उसके बाद पंजाब केसरी दिल्ली, हिमाचल टाइम्स देहरादून, अजीत समाचार, राष्ट्रीय सहारा, दैनिक भास्कर और अमर उजाला से होते हुए आज ’हिमाचल आजकल’ में पत्रकारिता के सर्वोच्च पद पर हूँ। मैं जानता हूँ, मुझे मेरे मित्र सनकी और अकड़ू कहते हैं। मैं हूं भी। यह मेरी पहचान है जो मुझे दूसरों से अलग करती है। सनकी और अकड़ू नहीं होता तो पन्द्रह साल पहले इस पद पर पहुंच जाता।
मैं मन की हत्या नहीं कर सकता। जो अच्छा लगता है, वहीं कहता हूँ। जो ठीक लगता है वही करता हूँ। इस अदभुत प्रवृत्ति के कारण

किशन भानु
फेसबुक से साभार.





