Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

महुआ के केबीसी में जीते लोग बेहाल, कइयों को नहीं मिले पैसे

पटना : लगता है महुआ के पीछे विवादों का भूत पड़ गया है। अब तक आपाधापी और उठापटक तथा खर्चा कटौती के नाम पर चली उहापोह से ही छुटकारा नहीं मिल पाया था कि अब एक नया विवाद खड़ा हो गया। खबर है कि इस चैनल वाले 'के बनी करोड़पति' और 'के होबे कोटिपति' कार्यक्रम में अपनी क्षमता से रकम जीते लोग भुगतान पाने के लिए महीनों से दरदर भटक रहे हैं।

पटना : लगता है महुआ के पीछे विवादों का भूत पड़ गया है। अब तक आपाधापी और उठापटक तथा खर्चा कटौती के नाम पर चली उहापोह से ही छुटकारा नहीं मिल पाया था कि अब एक नया विवाद खड़ा हो गया। खबर है कि इस चैनल वाले 'के बनी करोड़पति' और 'के होबे कोटिपति' कार्यक्रम में अपनी क्षमता से रकम जीते लोग भुगतान पाने के लिए महीनों से दरदर भटक रहे हैं।

अमिताभ बच्‍चन वाले कौन बनेगा करोड़पति की सफलता को देखते हुए उसी तर्ज पर महुआ प्रबंधन ने भी माल पीटने के लिए इसका भोजपुरी और बांग्‍ला संस्‍करण शुरू किया था। बांग्‍ला कार्यक्रम की कमान प्रख्‍यात क्रिकेट खिलाड़ी एवं पूर्व भारतीय कप्‍तान सौरव गांगुली और भोजपुरी वाले कार्यक्रम की कमान जानेमाने फिल्‍म अभिनेता और राजनीतिज्ञ शत्रुघ्‍न सिन्‍हा को थमाई गयी थी। हालांकि खबर है कि महुआ प्रबंधन के लिए यह कार्यक्रम गले की हड्डी की तरह हो गया। इससे कमाई होना तो दूर, उल्‍टे अपनी टेंट से ही पैसे खिसक गये। जाहिर है कि इस सीरियल से जुड़े कई लोगों का भुगतान भी लटक गया।

लेकिन ताजा खबरों के मुताबिक इन कार्यक्रमों में हॉट-सीट तक पहुंच कर जीत हासिल किये लोगों को उनकी रकम का भुगतान ही नहीं किया गया। ऐसा एक के साथ नहीं, बल्कि ज्‍यादातर लोगों के साथ हुआ बताया जाता है। ताजा मामला है सीमा कुमारी का, जिसने 9 और 12 जुलाई के एपीसोड में रकम जीती थी। अब सीमा और उसके पिता जीती गयी रकम हासिल करने के लिए जमीन-आसमान तक की भागादौड़ी कर रहे हैं। सीमा ने इस कार्यक्रम में एक लाख साठ हजार रुपयों की रकम जीती थी।

सीमा के पिता बिहार जल प्रदाय बोर्ड में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। नाम है प्रभाकर पाण्‍डेय। इंद्रपुरी कालोनी में रहने वाले प्रभाकर पाण्‍डेय की खुशी का तब पारावार नहीं रहा जब उनकी बेटी सीमा कुमारी को फास्‍टेस्‍ट फिंगर फर्स्‍ट में शामिल कर लिया गया। सात जुलाई के एपीसोड में वह कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची तो उस वक्‍त रामगढ़ के सरदार दलजीत सिंह खेल रहे थे। कोलकाता में शूट किये गये इस कार्यक्रम में लिए प्रभाकर और सीमा अपने खर्च पर ही कोलकाता पहुंचे थे। जाहिर है कि इस यात्रा पर ही उनका अच्‍छा-खासा खर्चा आ गया था। वैसे सरदार दलजीत को भी उनकी जीती रकम नहीं मिल सकी है।

बहरहाल, सीमा कुमारी ने इस कार्यक्रम में एक लाख साठ हजार रुपयों की जीत हासिल की, लेकिन उसे जीत के वक्‍त ही चेक अदा करने के बजाय बाद में देने का वायदा किया गया। हालांकि यह तरीका खेल के नियमों के प्रतिकूल था, लेकिन शायद प्रबंधकों की कोई व्‍यावहारिक दिक्‍कत हो, यह सोच कर सीमा और प्रभाकर पांडेय लौट आये। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी जब चेक या रकम नहीं मिल सकी तो उन्‍होंने भागादौड़ी शुरू की। कहने की जरूरत नहीं कि यह भागादौड़ी अब तक जारी है, हालांकि इस बारे में वे लगभग सभी जिम्‍मेदार लोगों तक अपनी बात पहुंचा चुके हैं। वैसे जानकारों का कहना है कि भोजपुरी और बांग्‍ला के इन कार्यक्रमों में जीते ज्‍यादातर लोगों के साथ भी यही हुआ है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...