Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पानीपत में जागरण के पत्रकारों पर हमला के मामले में दो गिरफ्तार

: पत्रकार संगठनों ने हमले की निंदा की : पानीपत : बुधवार की देर रात नांगलखेड़ी मोड़ पर दैनिक जागरण के पांच पत्रकारों के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों नांगलखेड़ी के रहने वाले हैं। इन दोनों की पहचान मनोज पुत्र पिरथी सिंह और बिट्टू पुत्र हरबीर के रूप में हुई है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने कहा है कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

: पत्रकार संगठनों ने हमले की निंदा की : पानीपत : बुधवार की देर रात नांगलखेड़ी मोड़ पर दैनिक जागरण के पांच पत्रकारों के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों नांगलखेड़ी के रहने वाले हैं। इन दोनों की पहचान मनोज पुत्र पिरथी सिंह और बिट्टू पुत्र हरबीर के रूप में हुई है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने कहा है कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

गौरतलब है कि बुधवार की देर रात दैनिक जागरण के पत्रकारों के साथ नांगलखेड़ी पर छह बदमाशों ने मारपीट की थी। घटना के करीब आधे घंटे के बाद पुलिस के आठ जवान मौके पर पहुंचे, परन्‍तु आरोपियों को सेक्टर 29 पुलिस चौकी लाने के मेहमान की तरह बाइक से भेज दिया। इसके बाद पत्रकारों ने इसकी सूचना एसपी पंकज नैन को दी, जिसके बाद वे देर रात सेक्टर 29 पुलिस चौकी पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। तब कहीं जाकर पुलिस ने तत्परता दिखाई और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि अन्‍य भागने में सफल रहे। पुलिस ने तत्‍काल तेजी दिखाई होती तो सारे बदमाश पुलिस कस्‍टडी में होते।

दूसरी तरफ हरियाणा पत्रकार संघ ने भी जागरण के पत्रकारों के ऊपर हुए हमले की निंदा की है। संघ के पानीपत जिलाध्‍यक्ष विनोद पाचाल ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि शहर में कानून व्‍यवस्‍था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। वे संघ की आपात बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले मीडिया पर भी बदमाश हमला करने लगे है। यह पहली बार नहीं हुआ बल्कि इससे पूर्व भी कई बार पत्रकारों पर हमला किया जा चुका है। संघ पत्रकारों पर हमला करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग करता है।

श्री पाचाल ने पुलिस को चेतावनी को दी कि अगर 24 घटे के अंदर-अंदर सभी हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो संघ अगली रणनीति तैयार कर पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलेगा। बैठक में राममेहर कौशिक, विजय गाहल्याण, बिजेन्द्र सिंह, तेलूराम प्रजापत, सलीम खान, सतीश शर्मा, राकेश जागड़ा, मोहन लाल, राजेंद्र फौर, जगदीश आहूजा व दीपक वर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। वहीं, हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के जिलाध्यक्ष विनोद लाहोट और महासचिव संजय त्यागी ने संयुक्त रूप से इस घटना की निंदा की है। उन्‍होंने कहा कि यह समस्त मीडिया पर हमला है। आरोपियों को तत्‍काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए, साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा भी सुनिश्चित कराई जानी चाहिए। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...