: पुलिस कर रही है मामले की जांच : दो पत्रकारों की पुरानी दोस्ती अब दुश्मनी में बदल गई है. कारण बनी है एक पत्रकार की पत्नी, जिस पर आरोप है कि उसने दूसरे पत्रकार के साथ अवैध संबंध बना लिए हैं. एक पत्रकार ने जब अपने दोस्त के साथ पत्नी के अवैध संबंध की सीडी बनाई तो दोस्त ने उसे सीडी न देने पर पीटा फिर जान से मारने की धमकी दी. भुक्तभोगी पत्रकार पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज करने का निवेदन किया है. पुलिस जांच कर रही है.
मामला झांसी का है. सीपरी बाजार के नन्दनपुरा, आवास विकास कॉलनी निवासी लाइव इंडिया के पत्रकार नासिर जैदी ने थाना नवाबाद पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी छनियापुरा निवासी आईबीएन7 के पत्रकार शकील अली हाशमी से दोस्ती थी. वह उसके घर आया-जाया करता था. इसी बीच उसने उसकी पत्नी से अवैध सम्बन्ध बना लिए. शक होने पर उसने दोनों की आन्तरिक सम्बन्ध की सीडी बना ली. इसी आधार पर उसने दो मामले न्यायालय में दायर किए. एक मामले कुछ दिन पहले तारीख थी. पेशी करने के बाद दोपहर इलाहाबाद बैंक चौराहा के पास अजीम की दुकान पर गाड़ी को सुधरवाने के लिए रोका.
नासिर का आरोप है कि उसी समय शकील आया और अवैध सम्बन्ध की मुख्य सीडी माँगने लगा. इनकार करने पर पिटाई कर दी और सीडी न देने पर जान से मारने की धमकी दी. तहरीर में बताया गया है कि आरोपी शकील के पास लाइसेंसी बन्दूक व रिवाल्वर है. इससे उसको जान का खतरा है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 323, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि शकील के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं. पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है, क्योंकि मामला पत्रकारों से जुड़ा हुआ है.






