महुआ न्यूज यूपी-उत्तराखंड की लांचिंग की तैयारियों के बीच खबर है कि दो लोगों ने अपनी नई पारी शुरू की है. कभी आजतक के स्ट्रिंगर रहे परवेज को महुआ न्यूज, आगरा का प्रिंसिपल करेस्पांडेंट बनाया गया है. परवेज फिलहाल जी छत्तीसगढ़ को अपनी सेवाएं दे रहे थे. इसके अलावा वे सीएनईबी को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. खबर है कि उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली है.
दूसरी खबर है कि आजतक, देहरादून के स्ट्रिंगर रहे अभिषेक सिन्हा भी महुआ न्यूज से जुड़ गए हैं. इन्हें भी देहरादून में प्रिंसिपल करेस्पांडेंट बनाया गया है. गौरतलब है कि कुछ विवादों के बाद अभिषेक की आजतक से सेवाएं समाप्त हो गई थी. अभिषेक इसके पहले टीवी100 और जैन टीवी में भी काम कर चुके हैं. माना जा रहा है कि इन दोनों लोगों को महुआ से जोड़ने में आजतक के वरिष्ठों का अहम योगदान है.





