Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

हिंदुस्‍तान : सर्कुलेशन मैनेजर अनुराग सिंह का तबादला, मनीष का इस्‍तीफा

हिंदुस्‍तान, कानपुर से खबर है कि सर्कुलेशन मैनेजर अनुराग सिंह का तबादला गोखरपुर के लिए कर दिया गया है. अनुराग सिंह के तबादले की सूचना के बाद प्रसार से जुड़े लोग नाराज बताए जा रहे हैं. चर्चा है कि पिछले दिनों ग्रुप के सीईओ अमित चोपड़ा एवं प्रधान संपादक शशि शेखर के दौरे की गाज अनुराग पर गिराई गई है. अन्‍य लोगों को छोड़ दिया गया है. खबर है कि अनुराग की जगह देहरादून के प्रसार विभाग से किसी को कानपुर लाया जा रहा है. हालांकि उसके नाम का खुलासा नहीं हो पाया है.

हिंदुस्‍तान, कानपुर से खबर है कि सर्कुलेशन मैनेजर अनुराग सिंह का तबादला गोखरपुर के लिए कर दिया गया है. अनुराग सिंह के तबादले की सूचना के बाद प्रसार से जुड़े लोग नाराज बताए जा रहे हैं. चर्चा है कि पिछले दिनों ग्रुप के सीईओ अमित चोपड़ा एवं प्रधान संपादक शशि शेखर के दौरे की गाज अनुराग पर गिराई गई है. अन्‍य लोगों को छोड़ दिया गया है. खबर है कि अनुराग की जगह देहरादून के प्रसार विभाग से किसी को कानपुर लाया जा रहा है. हालांकि उसके नाम का खुलासा नहीं हो पाया है.

अनुराग काफी लम्‍बे समय से कानपुर यूनिट का प्रसार देख रहे थे. फिलहाल उन्‍होंने अभी गोरखपुर ज्‍वाइन नहीं किया है. कानपुर यूनिट में संपादकीय की स्थिति भी काफी खराब है. कई जिलों में हिंदुस्‍तान को खोजने पर पत्रकार भी नहीं मिल रहे हैं. ज्‍यादातर पुराने लोगों को निपटा दिया गया है. इसी बीच खबर है कि औरैया में एक स्ट्रिंगर ने ब्‍यूरोचीफ से कहासुनी के बाद इस्‍तीफा दे दिया है. जानकारी के अनुसार पिछले दिनों ब्‍यूरोचीफ बनाकर भेजे गए अनिल शुक्‍ला के औरैया पहुंचने के बाद तीन रिपोर्टरों ने हिंदुस्‍तान को बाय बोल दिया था. इसके बाद कुछ नए लोगों की भर्ती की गई. इसी में मनीष तिवारी भी शामिल थे.

सूत्रों का कहना है कि अनिल शुक्‍ला का व्‍यवहार अपने स्ट्रिंगरों के प्रति ठीक नहीं था. इसी को लेकर अनिल शुक्‍ला और मनीष तिवारी के बीच कहासुनी हुई. अनिल ने मनीष को काफी कुछ सुना दिया, जिससे नाराज होकर मनीष ने अपना इस्‍तीफा दे दिया. मनीष को हिंदुस्‍तान ज्‍वाइन किए एक महीना भी नहीं हुआ था. सूत्रों का कहना है कि औरैया सिटी में अखबार की हालत अत्‍यन्‍त खराब है. पांच सौ अखबार के सर्कुलेशन वाला हिंदुस्‍तान डेढ़ सौ के आसपास सिमट गया है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...