Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

चंद्रिका राय हत्‍याकांड : अनजान शख्‍स को तलाश रही है पुलिस

भोपाल : मध्य प्रदेश की पत्रकारिता तथा सरकार को हिला देने वाले चंद्रिका राय एवं उनके परिवार की हत्‍या के मामले में एसटीएफ अब उस अनजान शख्स की तलाश में जुट गई है, जिसके साथ चंद्रिका राय को आखिरी बार देखा गया था. इस अनजान शख्‍स के साथ चंद्रिका राय को उमरिया के एक ढाबे पर देखा गया था. ढाबे से मछली पैक कराने के बाद चंद्रिका राय उस अनजान चेहरे के साथ कहीं चले गए थे. इसी चेहरे को अब सामने लाने की चुनौती पुलिस के पास है.

भोपाल : मध्य प्रदेश की पत्रकारिता तथा सरकार को हिला देने वाले चंद्रिका राय एवं उनके परिवार की हत्‍या के मामले में एसटीएफ अब उस अनजान शख्स की तलाश में जुट गई है, जिसके साथ चंद्रिका राय को आखिरी बार देखा गया था. इस अनजान शख्‍स के साथ चंद्रिका राय को उमरिया के एक ढाबे पर देखा गया था. ढाबे से मछली पैक कराने के बाद चंद्रिका राय उस अनजान चेहरे के साथ कहीं चले गए थे. इसी चेहरे को अब सामने लाने की चुनौती पुलिस के पास है.

इस लोमहर्षक कल्‍ल की कहानी में एमपी पुलिस पूरी तरह से उलझी हुई है. दर्जन भर टीम मैदान में उतारने के बाद भी पुलिस के हाथ इस हत्‍याकांड का सिर-पैर कुछ भी नहीं लगा है. पुलिस ने इस हत्‍याकांड की तह तक पहुंचने के लिए सुराग देने वाले को इनाम देने की भी घोषणा की है. पुलिस को आशंका है कि इस जघन्‍य हत्‍याकांड को जिस तरीके से अंजाम दिया गया है, उसमें चंद्रिका राय को जानने वाले या पहचान वाले किसी शख्‍स का हाथ है.

इस हत्‍याकांड को लेकर मध्‍य प्रदेश की राजनीति भी गरमाई हुई है. विधान सभा में इस मामले पर जमकर हंगामा हुआ. मंगलवार को सत्र की कार्यवाही तो शुरू हुई, लेकिन राज्‍यपाल के भाषण के आगे सदन बाधित रहा. विपक्ष ने भी विद्रोही तेवर अपना लिया है, जिसे देखकर नहीं लगता कि सरकार की मुश्किलें कम होने वाली हैं. विपक्ष के निशाने पर राज्‍य के होम मिनीस्‍टर भी हैं. उल्‍लेखनीय है कि 17-18 तारीख की रात नवभारत के ब्‍यूरोचीफ चंद्रिका राय तथा उनके पत्‍नी तथा दो बच्‍चों की निर्मतता से हत्‍या कर दी गई थी. चारों की लाश उनके घर से बरामद हुई थी.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...