ब्रिटेन की मीडिया एवं राजनीति में तूफान लाने वाले फोन हैकिंग प्रकरण में पुलिस ने सन अखबार के एक पत्रकार को गिरफ्तार किया है. जांच करने वाले पुलिस अधिकारियों को संदेह है कि इस पत्रकार ने पुलिस को रिश्वत दी थी. इसे शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार किया गया. उससे लंदन के एक पुलिस स्टेशन में पूछताछ की जा रही है. उल्लेखनीय है कि सन अखबार भी मीडिया मुगल माने जाने वाले रुपर्ट मर्डोक का है.
इसके पहले फोन हैकिंग मामले में ही मर्डोक को 168 साल पुराना अखबार न्यूज ऑफ द वर्ल्ड को बदं करना पड़ा था. इस मामले में भी जांच चल रही है. पुलिस पता लगा रही है कि ब्रिटेन की किन किन हस्तियों के फोन हैक किए गए थे.





