Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

अमर उजाला ने ‘जहान’ डुबा दिया, पर मरा एक

अखबारों में छोटी मो‍टी गलतियां होती रहती हैं. कुछ गलतियां ऐसी होती हैं जिससे अर्थ का अनर्थ हो जाता है. ऐसा किसी एक शब्‍द के हेरफेर से हो जाता है. ऐसी ही एक गलती अमर उजाला के अम्‍बाला एडिशन में प्रथम पेज की एक हेडिंग में हुई. हेडिंग पढ़ कर लोग उत्‍सुक हुए कि ये हुआ कब और हमलोग कैसे बच गए? 

अखबारों में छोटी मो‍टी गलतियां होती रहती हैं. कुछ गलतियां ऐसी होती हैं जिससे अर्थ का अनर्थ हो जाता है. ऐसा किसी एक शब्‍द के हेरफेर से हो जाता है. ऐसी ही एक गलती अमर उजाला के अम्‍बाला एडिशन में प्रथम पेज की एक हेडिंग में हुई. हेडिंग पढ़ कर लोग उत्‍सुक हुए कि ये हुआ कब और हमलोग कैसे बच गए? 

ईरान में पानी का एक जहाज डूब गया था, जिसमें अम्‍बाला का एक नौजवान भी मारा गया. अमर उजाला ने खबर वही छापी पर हेडिंग में 'जहाज' की जगह 'जहान' शब्द प्रकाशित कर दिया. इस तरह हेडिंग हो गई 'जहान डूबने से अंबाला के युवक की मौत'.  इस खबर को लोग चटखारे लेकर पढ़ते रहे.  चर्चा करते रहे कि जब जहान ही डूब गया तो हमलोग और अखबार कैसे बच गया. अखबार से जुड़े कुछ लोगों का कहना है कि गलत हेडिंग को ठीक कर लिया गया था लेकिन इंटरनेट एडिशन में ईपेपर पर गलत हेडिंग का प्रकाशन हो गया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...