अमर उजाला ने अंबाला, यमुनानगर, कैथल और कुरुक्षेत्र के बाद पानीपत और करनाल से भी माई सिटी लांच किया है. हरियाणा के इन दो शहरों में माई सिटी की लांचिंग एक नवम्बर को की गई. इस पुल आउट की लांचिंग चार शहरों में इसे बढि़या रिस्पांस मिलने के बाद की गई है. अखबार ने लिखा है कि पाठकों तक पहुंचने तथा उनकी आवाज बनने के लिए इस पुल आउट की लांचिंग की गई है.
इन दोनों शहरों के बाद अब अमर उजाला प्रबंधन सोनीपत और रोहतक से भी पुल आउट निकालने की तैयारियों में जुट गया है. उल्लेखनीय है कि अमर उजाला माई सिटी पुल आउट में स्थानीय खबरों को प्रमुखता देता है. स्थानीय बड़ी-छोटी खबरों के चलते ही हरियाणा के चार शहरों में इसे अच्छा रिस्पांस मिला है.





