अंतरराष्ट्रीय न्यूज वेबसाइट बीबीसी डॉट कॉम भारत समेत तीन नए संस्करण लांच करने जा रही है. भारत के अलावा एशिया एवं आस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड संस्करण लांच किए जाने की योजना है. इन तीनों वेबसाइटों पर उन स्थानीय खबरों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो इन वेबसाइट के पाठकों की जरूरत और दिलचस्पी की होगी. तीनों वेबसाइटों पर सूक्ष्म एवं गहरे विश्लेषण, ब्रेकिंग न्यूज, बिजनेस की खबरों और फीचर एवं रिपोर्ट को भी प्रमुखता दी जाएगी.
इसके अलावा इन वेबसाइटों पर खेल, यात्रा, मौसम समेत अन्य खबरें भी रहेंगी. स्थानीय पत्रकारों द्वारा उपलब्ध कराए गए दिचलस्प फीचर और वीडियो कंटेंट को भी प्रकाशित किया जाएगा. वेबसाइट को इन देशों में स्थानीय स्तर पर मजबूत करने के लिए एशिया-पैसेफिक में एक नई टीम गठित की है. बीबीसी ने खबरों के लिए टीवी स्पेश में भी निवेश किया है. कार्यवाहक मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस डेविस का कहना है कि एक करोड़ दस लाख से ज्यादा पाठक हर महीने बीबीसी पर आते हैं. हम नए बेवसाइट लांच करके इन पाठकों को और बेहतर कंटेंट उपलब्ध कराने के साथ नए पाठक जुड़ने की भी उम्मीद कर रहे हैं.





