Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

अन्‍ना का ब्‍लॉगर हुआ बागी, अब खोलेगा सबकी पोल

नई दिल्ली। अन्ना हजारे के ब्लॉगर राजू पारुलकर ने खुलकर टीम अन्ना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजू पारुलकर ने टीम अन्ना के सदस्यों पर गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्‍होंने टीम अन्ना के अहम सदस्यों अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, किरण बेदी और मनीष सिसौदिया पर तीखे वार करते हुए इनका पर्दाफाश करने की धमकी दी है। राजू पारुलकर ने कहा है कि वे कल प्रेस कांफ्रेंस करके सारे राज खोलेंगे।

नई दिल्ली। अन्ना हजारे के ब्लॉगर राजू पारुलकर ने खुलकर टीम अन्ना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजू पारुलकर ने टीम अन्ना के सदस्यों पर गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्‍होंने टीम अन्ना के अहम सदस्यों अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, किरण बेदी और मनीष सिसौदिया पर तीखे वार करते हुए इनका पर्दाफाश करने की धमकी दी है। राजू पारुलकर ने कहा है कि वे कल प्रेस कांफ्रेंस करके सारे राज खोलेंगे।

मामले की शुरुआत अन्‍ना हजारे द्वारा पत्रकारों को नई दिल्ली में यह बताने से हुई कि पत्रकार रहे पारुलकर ने कोर कमेटी को भंग करने की बात कैसे कही? वे इस बारे में पारुलकर से बात करेंगे। मैं न तो उन्हें वेतन देता हूं न वे मेरे कर्मचारी हैं फिर भला वे ऐसी बातें कैसे कह सकते हैं? पारुलकर ने अपने मन से सब बातें लिखी हैं, मैं इस पर कार्रवाई करुंगा। पारुलकर ने कहा कि उनकी ईमानदारी पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। अन्‍ना के टीम के सदस्‍य अपने हित साध रहे हैं और मुझे मंत्रियों का एजेंट बताया जा रहा है।

वैसे राजू पारुलकर पर यह भी आरोप लग रहे हैं कि महाराष्ट्र के एक केंद्रीय मंत्री के इशारे पर वे टीम अन्ना और अन्ना के खिलाफ गलतफहमी पैदा करने की कोशिश कर रहे थे। कहा जा रहा है कि पिछले काफी समय से इस मंत्री की पूरी टीम अन्ना के गांव में डेरा डाले हुए हैं और अन्ना के सहयोगियों को अपने झांसे में लेकर जनलोकपाल आंदोलन की हवा निकालने की कोशिश कर रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...