Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

चौबीस घंटे में दो पत्रकारों पर हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

पूरी दुनिया में पत्रकारों पर हमले बढ़े हैं. होंडुरास तथा फिलीपींस में 24 घंटे के भीतर जहां एक पत्रकार की हत्‍या कर दी गई वहीं दूसरे को गोली मारकार गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल पत्रकार जीवन और मौत से जूझ रहा है. पहली घटना होंडुरास में घटित हुई. राजधानी से छह सौ किमी उत्‍तर में स्थित कस्‍बा साबा में एक पत्रकार की चाकू गोदकर हत्‍या कर दी गई. बताया जा रहा है कि रेडियो एल्‍गरा में कार्यरत 58 वर्षीय फास्‍टो एवेलियो हर्नांज अपनी साइकिल से अपने घर जा रहे थे, तभी उन पर हमला किया गया.

पुलिस ने बताया कि पत्रकार ने बचने की भरपूर कोशिश की परन्‍तु हमलावर में उनके शरीर पर कई घातक वार किए. हत्‍या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस का कहना है कि यह लूट या डकैती के लए की गई हत्‍या नहीं है. पुलिस ने बताया कि घटना के कुछ चश्‍मदीद गवाह भी हैं पर वे हमलावर की पहचान करने में पुलिस की मदद नहीं कर रहे हैं. उल्‍लेखनीय है कि पिछले दो साल में होंडुरास में 18 पत्रकारों की हत्‍या हो चुकी है.

पत्रकार पर हमले की दूसरी घटना फिलीपींस में घटित हुई. राजधानी मनीला के पासिंग सिटी में रविवार की रात साढ़े दस बजे मैलाकनन प्रेस कॉर्प्‍स के द ट्रिब्‍यून के पत्रकार फर्नान एजेंल्‍स को गोली मार दी गई. फर्नान को .45 कैलिबर के पिस्‍टल से छह गोलिया मारी गई. फर्नान घटना के समय कैटल्‍या कंपाउंड स्थित अपने आवास पर जा रहे थे. एजेंल्‍स को पासिंग सिटी के जनरल हॉस्‍पीटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस हमले का कारण पता लगाने में जुटी हुई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...