Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

आईपीएस राहुल शर्मा ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली

सिस्टम की अराजकता का आलम ये है कि एक ही सप्ताह के भीतर दो युवा आईपीएस को हमने खो दिया है….. एक तरफ नरेंद्र जैसे जांबाज आईपीएस अफसर को खनन माफिया द्वारा कुचलकर मरवा दिया जाता है तो दूसरी तरफ कोई आईपीएस आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाता है. ताजी सूचना एक आईपीएस के सुसाइड करने की है. नाम है राहुल शर्मा. बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात थे. ये 2002 बैच के आईपीएस हैं.

सिस्टम की अराजकता का आलम ये है कि एक ही सप्ताह के भीतर दो युवा आईपीएस को हमने खो दिया है….. एक तरफ नरेंद्र जैसे जांबाज आईपीएस अफसर को खनन माफिया द्वारा कुचलकर मरवा दिया जाता है तो दूसरी तरफ कोई आईपीएस आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाता है. ताजी सूचना एक आईपीएस के सुसाइड करने की है. नाम है राहुल शर्मा. बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात थे. ये 2002 बैच के आईपीएस हैं.

इनके बारे में खबर आ रही है कि इन्होंने आज सुसाइड कर लिया. राहुल ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और रायगढ़ जिले में भी अपनी सेवाएं दी हैं. फेसबुक

आईपीएस राहुल शर्मा

आईपीएस राहुल शर्मा

पर Jayprakash Manas इस सुसाइड के बारे में जानकारी देते हुए अपनी भावनाएं कुछ यूं प्रकट करते हैं- '''बहुत ही मिलनसार, योग्य, कर्तव्यनिष्ठ, संवेदनशील अधिकारी, मेरे छोटे भाई की तरह प्यारे, बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक श्री राहूल शर्मा (आईपीएस-2002 बैच) जिन्होंने रायगढ़ के प्रतिष्ठित चक्रधर समारोह को काफी संबंल प्रदान किया, बुद्धिजीवियों को सदैव सम्मान दिया, आज अचानक हमे छोड़कर चले गये… आपने क्यों आत्महत्या कर ली भाई! हे, नियति… आप मुझे सदैव याद आते रहेंगे…. आपके दंतेवाड़ा और रायगढ़ जिले की सेवा सदैव आती रहेगी। आमीन….''

अभी अभी मिली कुछ और जानकारी के मुताबिक आईपीएस राहुल शर्मा ने खुद अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार ली. ऐसा उन्होंने क्यों किया, यह पता नहीं चल पाया है. बिलासपुर में पुलिस अधीक्षक पद पर आए उन्होंने साढ़े तीन महीने के करीब हुए थे. उनकी पत्नी का नाम गायत्री शर्मा है जो रेलवे में अधिकारी हैं. राहुल शर्मा की उम्र 35 साल के आसपास बताई जाती है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...