Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

प्रबंधन को सूचित करने के बाद ही अपने घर आ सकेंगे सरोज अवस्‍थी!

: कानाफूसी : दैनिक जागरण, आगरा में प्रबंधन अखबार के घटते सर्कुलेशन से परेशान है. टॉप लेबल पर चल रहे खींचातान का असर अखबार के प्रसार पर भी पड़ा है. बताया जा रहा है कि पूर्व संपादक सरोज अवस्‍थी के समय में अखबार का जितना सर्कुलेशन था वह घटकर काफी कम हो गया है. अखबार का सर्कुलेशन उसी समय से कम होना शुरू हो गया था, जब सरोज अवस्‍थी का तबादला झारखंड के लिए किया गया था.

: कानाफूसी : दैनिक जागरण, आगरा में प्रबंधन अखबार के घटते सर्कुलेशन से परेशान है. टॉप लेबल पर चल रहे खींचातान का असर अखबार के प्रसार पर भी पड़ा है. बताया जा रहा है कि पूर्व संपादक सरोज अवस्‍थी के समय में अखबार का जितना सर्कुलेशन था वह घटकर काफी कम हो गया है. अखबार का सर्कुलेशन उसी समय से कम होना शुरू हो गया था, जब सरोज अवस्‍थी का तबादला झारखंड के लिए किया गया था.

बताया जा रहा है कि आईआरएस के चौथे क्‍वार्टर के नतीजों के बाद प्रबंधन परेशान हैं. अभी लगभग 20 से 25 दिन पहले तक अखबार में भी सरोज अवस्‍थी का नाम ही संपादक के रूप में जा रहा था. बताया जा रहा है कि इससे सरोज अवस्‍थी विरोधी खेमा परेशान था. इस खेमे ने सर्कुलेशन घटने का पूरा ठीकरा सरोज अवस्‍थी के सिर फोड़ डाला. साथ ही प्रबंधन को यह समझाने में भी सफल रहा कि अखबार के प्रिंट लाइन में सरोज अवस्‍थी का नाम जाने से लोगों में गलत संदेश जा रहा है. बताया जा रहा है इसके बाद ही प्रबंधन ने प्रिंट लाइन से सरोज अवस्‍थी का नाम हटा दिया. अब अखबार में संजय गुप्‍त और महेंद्र मोहन गुप्‍त का नाम जाने लगा है.

सूत्रों का कहना है कि सरोज अवस्‍थी का विरोधी खेमा ने प्रबंधन को यह समझाने में भी कामयाब रहा कि अखबार का सर्कुलेशन उनकी शह पर ही कम हो रहा है. प्रसार से जुड़े उनके लोग उनके इशारे पर काम कर रहे हैं तथा अखबार का सर्कुलेशन घटा रहे हैं. बताया जा रहा है कि इसके बाद प्रबंधन ने सरोज अवस्‍थी पर निगरानी बढ़ा दी है. अब उनको अपने घर यानी आगरा आने से पहले प्रबंधन को सूचना देनी होगी. बताया जा रहा है कि मैनेजमेंट ने फरमान जारी कर दिया है कि सरोज अवस्‍थी जब भी आगरा आएंगे उसके पहले इसकी सूचना आगरा में मैनेजमेंट के लोगों को देंगे. इसके बाद ही वे आगरा में कदम रख सकते हैं. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...