Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

रमन की शिकायत पर कंपनी रजिस्‍ट्रार ने जागरण को भेजा नोटिस

दैनिक जागरण, मुजफ्फरपुर के प्रिटिंग यूनिट कंचन प्रिंटिंग प्रेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ कार्यरत रहे रमन कुमार यादव को मैनेजमेंट ने कई महीने पहले बिना कारण बताए हटा दिया था. रमन ने प्रबंधन की इस कार्रवाई के खिलाफ बिहार के कंपनी रजिस्‍ट्रार से शिकायत की थी तथा कई जानका‍रियां मांगी थी. बिहार के कंपनी रजिस्‍ट्रार ने रमन कुमार की शिकायत यूपी के कंपनी रजिस्‍ट्रार के कानपुर स्थित कार्यालय को प्रेषित कर दिया था तथा आवश्‍यक कार्रवाई करने की अपील की थी. 

खबर है कि कंपनी रजिस्‍ट्रार यूपी ने दैनिक जागरण प्रबंधन को पत्र लिखकर दस दिन के अंदर पूछे गए सभी बिंदुओं पर क्रमवार जानकारी देने का निर्देश दिया है. यूपी-उत्‍तराखंड के असिस्‍टेंट रजिस्‍ट्रार ऑफ कंपनी संजय बोस ने साथ ही जागरण प्रबंधन को चेतावनी भी दी है कि वे अगर सूचना देने में असफल रहते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है रमन ने जागरण प्रबंधन की कार्रवाई के खिलाफ कई अन्‍य संवैधानिक संस्‍थानों को शिकायत भेजी है. रमन का कहना है कि अगर उन्‍हें न्‍याय नहीं मिला तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाने से भी पीछे नहीं हटेंगे. रमन ने इस मामले की लिखित शिकायत कारपोरेट मंत्रालय से भी की है.

रमन की लड़ाई से संबंधित इस खबर को भी पढ़ सकते हैं –  दैनिक जागरण के खिलाफ शिकायत, बिहार के कंपनी रजिस्‍ट्रार ने मामले को यूपी भेजा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...