Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

बसपा नेता को कमरा बंद कर एसडीएम और गार्डों ने पीटा

: निजाम बदलते ही बदल गए तेवर : गाड़ियों पर सपा के झंडे लगे : अखिलेश के आदेश को ठेंगा : देवरिया जिले के बरहज बाज़ार में सत्ता परिवर्तन की हनक दिखी. कल तक जिस कर्मचारी को प्रशासन के लोग नेताजी कह कर पुकारते थे, उसे आज लतिया दिए. सरकार बदलने का असर सपा कार्यकर्ताओं पर ही नहीं, अब साहबों पर भी छाने लगा है. बरहज तहसील परिसर में एक नगर पालिका के कर्मचारी बसपा नेता को एसडीएम और उनके सुरक्षा गार्डों ने जमकर पीटा तथा सत्‍ता बदल जाने का एहसास कराया.

: निजाम बदलते ही बदल गए तेवर : गाड़ियों पर सपा के झंडे लगे : अखिलेश के आदेश को ठेंगा : देवरिया जिले के बरहज बाज़ार में सत्ता परिवर्तन की हनक दिखी. कल तक जिस कर्मचारी को प्रशासन के लोग नेताजी कह कर पुकारते थे, उसे आज लतिया दिए. सरकार बदलने का असर सपा कार्यकर्ताओं पर ही नहीं, अब साहबों पर भी छाने लगा है. बरहज तहसील परिसर में एक नगर पालिका के कर्मचारी बसपा नेता को एसडीएम और उनके सुरक्षा गार्डों ने जमकर पीटा तथा सत्‍ता बदल जाने का एहसास कराया.

नगर पालिका परिषद में तैनात बसपा नेता अपने बाधित वेतन को लेकर एसडीएम से मिलने गया था, किसी बात को लेकर मामला गर्म हो गया. चुनाव नहीं होने के चलते डीएम और एसडीएम ही नगर प्रशासक के रूप में नगर पालिका, नगर पंचायत की जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. बात के दौरान दोनों पक्षों में तनातनी बढ़ी तो एसडीएम के सुरक्षागार्डों ने कमरा बंद कर लिया और अंदर नेताजी की जमकर खातिरदारी की. हालांकि इस मामले में नेताजी ने किसी से शिकायत नहीं की है.

इस संबंध में एसडीएम बीएल मौर्य ने कहा कि वह नगरपालिका का कर्मचारी है. कर्मचारी नेता नहीं हो सकता. ऐसे में कोई गलती करेगा तो उसे जेल भी भेज दूंगा. बताया जा रहा है कि नेताजी इस खातिरदारी के मामले को तूल नहीं देना चाहते हैं क्‍योंकि उन्‍हें एहसास हो गया है कि प्रदेश में निजाम बदल चुका है. साथ ही वो अत्‍यंत गोपनीय खातिरदारी को सार्वजनिक करके बेइज्‍जत भी नहीं होना चाहते हैं.

सत्‍ता बदलने के बाद पांच साल तक दहशत में जी रहे सपाई अब मुखर हो गए हैं. अब वे किसी की बात सुनने या मानने को बाध्‍य नहीं है. ताजा मामला सपा के झंडे के दुरुपयोग की है. राज्‍य के नए मुख्‍यमंत्री ने सबसे पहले सपा नेताओं को गुंडई न करने की सलाह दी तथा चुनाव जीतने के बाद उन्‍होंने बाकायदा एक आदेश दिया कि पार्टी के सांसद, विधायक और जिले के महत्‍वपूर्ण पदाधिकारियों के अलावा कोई सपा के झंडे नहीं लगाएगा. पर उनके इस आदेश को देवरिया जिला के सपाई नहीं मानते.

हो भी क्‍यों नहीं, पार्टी के लिए मेहनत जो की है. जनपद के विभिन्‍न रोड़ पर गाडि़यों में समाजवादी पार्टी के लगे झंडे नए मुखिया के आदेश को ठेंगा दिखा रहे हैं. विभागों में अपनी धाक-धमक और क्षेत्र में अपनी पहचान कायम रखने के लिए नेता अपना काम कर रहे हैं. गोरखखपुर-देवरिया मार्ग पर स्थित कोआवरेटिव बैंक के पास एक ब्‍लॉक प्रमुख की काले रंग की स्कार्पियो, पटनावापुल के समीप के रहने वाले एक प्रधान की काले रंग की स्कार्पियो, सदर कोतवाली के सबसे वीआईपी रोड पर मालवीय रोड पर दर्जनों बोलेरो गाड़ियों का रेला हो या फिर दूसरी जगहों की गाडि़यां ज्‍यादातर पर सपा के झंडे ही दिख रहे थे.

 

 
 

 
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...