Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

सहारनपुर में अधिकारियों के उत्‍पीड़न से तंग सिपाही मोबाइल टॉवर पर चढ़ा

: अपडेट : एसपी ने कहा – पी रखी है शराब : अनुशासित माने जाने वाले उत्‍तर प्रदेश पुलिस बल में अब विद्रोह की भावनाएं पनपने लगी हैं. सहारनपुर से खबर है कि अधिकारियों के उत्‍पीड़न से परेशान यूपी पुलिस वेल्‍फेयर एसोसिएशन के उपाध्‍यक्ष प्रवेश शर्मा रेलवे स्‍टेशन के पास स्थित एक मोबाइल कंपनी के टॉवर पर चढ़ गए हैं. कहा जा रहा है कि प्रवेश को कुछ दिन पहले सस्‍पेंड कर दिया गया था. हालांकि इनको सस्‍पेंड करने को लेकर दो तरह की बातें सामने आ रही हैं.

: अपडेट : एसपी ने कहा – पी रखी है शराब : अनुशासित माने जाने वाले उत्‍तर प्रदेश पुलिस बल में अब विद्रोह की भावनाएं पनपने लगी हैं. सहारनपुर से खबर है कि अधिकारियों के उत्‍पीड़न से परेशान यूपी पुलिस वेल्‍फेयर एसोसिएशन के उपाध्‍यक्ष प्रवेश शर्मा रेलवे स्‍टेशन के पास स्थित एक मोबाइल कंपनी के टॉवर पर चढ़ गए हैं. कहा जा रहा है कि प्रवेश को कुछ दिन पहले सस्‍पेंड कर दिया गया था. हालांकि इनको सस्‍पेंड करने को लेकर दो तरह की बातें सामने आ रही हैं.

कहा जा रहा है कि प्रवेश को अखिलेश यादव का पैर छूने के चलते सस्‍पेंड किया गया है वहीं दूसरी खबर आ रही है कि यूपी पुलिस के एसोसिएशन का पदाधिकारी होने की वजह से सस्‍पेंड किया गया है. हालांकि इन बातों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई हैं. प्रवेश शर्मा ने क्‍या मांगे हैं यह भी पता नहीं चल पा रहा है. इधर यूपी पुलिस वेल्‍फेयर एसोसिएशन के संस्‍थापक अध्‍यक्ष सुबोध यादव का कहना है कि प्रवेश पुलिस उत्‍पीड़न की चलते टॉवर पर चढ़ा हैं. उन्‍होंने कहा यह उचित तरीका नहीं है. हमने उसे मनाने का कोशिश भी किया परन्‍तु वह मानने को तैयार नहीं है.

इस संदर्भ में जब सहारनपुर के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक दीपक रत्‍न से बात की गई तो उन्‍होंने कहा कि उत्‍पीड़न जैसी कोई बात नहीं है. वो शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ा हुआ है. सूचना मिलने के बाद उसे नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है. बताया जा रहा है कि प्रवेश वर्मा को अनुशासनहीनता के चलते सस्‍पेंड किया गया है.

ताजा सूचना है कि मोबाइल टॉवर पर चढ़े सस्‍पेंडेड सिपाही प्रवेश वर्मा को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है. पुलिसवालों ने समझाबुझाकर उसे नीचे उतारा.

 

 
 

 
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...