हिंदुस्तान, मुंगेर से खबर है कि ब्यूरोचीफ संतोष सहाय को छुट्टी पर भेज दिया गया है. संतोष की जगह जमुई के ब्यूरोचीफ मोहन कुमार मंगलम को मुंगेर का नया प्रभारी बनाया गया है. वहीं जमुई में मोहन के बाद सेकेंड मैन रहे अमरेश सिंह को ब्यूरोचीफ की जिम्मेदारी सौंप दी गई है. बताया जा रहा है कि संतोष सहाय पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे. प्रबंधन का मानना था कि उनके नेतृत्व में अखबार की स्थिति भी जिले में दिन पर दिन खराब होती जा रही है.
सूत्रों का कहना है कि मुंगेर कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार भी संतोष सहाय से खुश नहीं थे, परन्तु पूर्व संपादक रामेंद्र जी के छत्रछाया के चलते संतोष बचे हुए थे. पर विशेश्वर कुमार ने उन्हें छुट्टी पर भेज दिया है. उनके भविष्य पर प्रबंधन क्या फैसला लेगा इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. दूसरी तरफ संतोष सहाय का कहना है कि वे अपनी मां की बीमारी की वजह से छुट्टी पर चल रहे हैं. लिहाजा उनको छुट्टी पर भेजे जाने की खबर गलत है.






