गोरखपुर : पत्रकार हेमंत तिवारी को इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। संगठन की गोरखपुर में हो रही 120वीं कार्यसमिति की बैठक में यह घोषणा की गयी। हेमंत तिवारी को इससे पहले जुलाई में चित्रकूट में हुए सम्मेलन में आईएफडब्ल्यूजे की वर्किंग कमेटी का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया था। पत्रकारिता जगत में बीते 27 सालों से सक्रिय हेमंत तिवारी आईएफडब्ल्यूजे में काफी सालों से काम कर रहे हैं।
हेमंत तिवारी दैनिक जागरण, राष्ट्रीय सहारा, स्वतंत्र भारत, डीडी न्यूज, डीएलए व जनसंदेश चैनल में वरिष्ठ
पदों पर काम कर चुके हैं। फिलहाल वे स्वतंत्र पत्रकार के रूप में कई अखबारों व चैनलों में सेवाएं दे रहे हैं। हेमंत तिवारी उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के सचिव भी रह चुके हैं। तिवारी को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने का ऐलान आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विक्रम राव ने किया। हेमंत तिवारी को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर आईएफडब्ल्यूजे के कोषाध्यक्ष, श्याम बाबू, लखनऊ श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष सिद्धार्थ कलहंस, उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह, सचिव जेपी तिवारी एवं उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने बधाई दी है।






