Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

मायावती को मां की गाली छपने के बाद सहारा ने अपने स्थानीय संपादक को हटाया

राष्ट्रीय सहारा हिंदी दैनिक के बनारस एडिशन के अधीन गाजीपुर ब्यूरो के अखबार में मायावती को मां की गाली प्रकाशित हो जाने के बाद सहारा मीडिया में हड़कंप मच गया है. प्रबंधन ने जानकारी मिलते ही डैमेज कंट्रोल की कवायद शुरू कर दी. गाजीपुर में भेजे गए अखबार की प्रतियों को वापस लौटाने की कोशिश शुरू हुई लेकिन काफी अखबार बंट चुका था. उधर, इस गलती को अक्षम्य मानते हुए सहारा प्रबंधन ने बनारस के स्थानीय संपादक स्नेह रंजन को लखनऊ मुख्यालय से अटैच कर दिया है. उनकी जगह दयाशंकर राय को नया स्थानीय संपादक बनाकर बनारस भेजा गया है.

इस बीच, जानकारी मिली है कि बसपा नेताओं ने मायावती को मां की गाली लिखे जाने के मुद्दे को गंभीरता से लिया है और अखबार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का तय किया है. कुछ लोगों ने छपे हुए अखबार को मायावती तक भी पहुंचा दिया है. एक बार ऐसा ही प्रकरण दैनिक जागरण, नोएडा में हुआ था जिसमें मायावती के नाम के साथ जातिसूचक शब्द लिखकर गाली का प्रकाशन कर दिया गया था. उस प्रकरण से मायावती बेहद नाराज हुईं थी और जागरण के मालिकों को मायावती को शांत करने में पसीने आ गए थे. बाद में मायावती ने इसका बदला जागरण के मालिकों को कानपुर में एक पुलिस अधिकारी के हाथों पिटवाकर और बेइज्जत कराकर लिया था.

राष्ट्रीय सहारा में प्रकाशित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें- सहारा में माया को मां की गाली

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...