Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

भास्‍कर, इंदौर ने वकील के उठावने का झूठा विज्ञापन छापा

: अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज : भास्‍कर ने प्रथम पेज पर छापा खंडन : इंदौर। इंदौर में एक राष्ट्रीय दैनिक के स्थानीय संस्करण में एक वकील के उठावने का झूठा इश्तेहार छपवाने के बाद एक वकील परिवार परेशान हो गया, उनके चार पुत्र भी वकालत के पेशे से जुड़े है। अधिवक्‍ता एवं अखबार की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

: अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज : भास्‍कर ने प्रथम पेज पर छापा खंडन : इंदौर। इंदौर में एक राष्ट्रीय दैनिक के स्थानीय संस्करण में एक वकील के उठावने का झूठा इश्तेहार छपवाने के बाद एक वकील परिवार परेशान हो गया, उनके चार पुत्र भी वकालत के पेशे से जुड़े है। अधिवक्‍ता एवं अखबार की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

‘दैनिक भास्कर’ में 6 नवंबर के अंक में शोक संदेश के कॉलम ‘निजी’ में पेज 6 पर वकील शिवचरण शर्मा के उठावने का झूठा इश्तेहार (विज्ञापन) छपा था, इसमें उनका हाफ कालम फोटो भी छपा था। यह देखकर रविवार को कई वकील एवं परिजन श्री शर्मा के साउथ तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित गंगा-जमुना अपार्टमेंट पर पहुंचे, लेकिन वे वहां जाकर तब दंग रह गए जब उन्हें श्री शर्मा सकुशल मिले। मामला गरमाया तो शर्मा परिवार ने अखबार के दफ्तर से संपर्क साधा तो पता चला कि कोई शरारती तत्व ने परिजनों के नाम लिखकर इश्तेहार दिया था और फर्जी हस्ताक्षर किए थे।

यह तथ्य भी उजागर हुआ है कि जो तस्वीर छपी थी वह चार साल पुरानी है। इस पर शर्मा परिवार ने तुकोगंज थाने में शिकायती पत्र दिया है। जबकि भास्कर की ओर से झूठा इश्तेहार छपवाने पर आरोपी के खिलाफ एमआईजी थाने में केस दर्ज कराया गया है। सीएसपी अमरेंद्रसिंह के मुताबिक प्रकरण में जांच की जा रही है। इस संदर्भ में इसे झूठे विज्ञापन के कारण परेशानी में आए शिव चरण शर्मा ने कहा कि भास्‍कर ने प्रथम पेज पर छापकर अच्‍छा व्‍यवहार किया है, इसलिए उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई या शिकायत नहीं की जाएगी। श्री शर्मा ने बताया कि मुझे कुछ लोगों पर शक है, भास्‍कर कार्यालय के सीसी टीवी में भी उनकी तस्‍वीरें मौजूद हैं, जल्‍द ही पता लग जाएगा कि यह शरारत किसने की है। उन्‍होंने कहा कि अब मामला खत्‍म हो गया है। नीचे भास्‍कर में प्रकाशित खबर …

                     वकील का झूठा विज्ञापन छपवाने वाले के खिलाफ केस

फर्जी दस्तावेज व हस्ताक्षर के आधार पर शहर के प्रतिष्ठित वकील शिवचरण शर्मा (एससी शर्मा एंड एसोसिएट्स) के उठावने का झूठा विज्ञापन छपवाने वाले के खिलाफ रविवार रात एमआईजी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीएसपी अमरेंद्र सिंह व टीआई अनिल शर्मा ने बताया अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

रविवार को दैनिक भास्कर समाचार पत्र के पृष्ठ क्रमांक 6 पर प्रकाशित निजी कॉलम में किसी ने कूटरचित दस्तावेज के आधार पर साउथ तुकोगंज में रहने वाले एडवोकेट शिवचरण शर्मा के उठावने का झूठा विज्ञापन प्रकाशित करवाया था। विज्ञापन देखकर एडवोकेट श्री शर्मा भास्कर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे पूर्ण स्वस्थ हैं। किसी ने रंजिश के चलते उनके साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने पुष्टि की कि किसी ने उनके परिवार के सदस्यों के नाम लिखकर विज्ञापन दिया है जिसमें फर्जी हस्ताक्षर भी किए गए।

साथ ही आवेदन में श्री शर्मा के एक परिचित का मोबाइल नंबर भी दे दिया। दस्तावेज के साथ जो तस्वीर दी है वह भी लगभग चार साल पुरानी है। इस संबंध में उन्होंने अज्ञात आरोपी के खिलाफ तुकोगंज थाने में शिकायती आवेदन दिया है। श्री शर्मा के साथ हुई इस घटना के बाद भास्कर की शिकायत पर एमआईजी पुलिस ने झूठा विज्ञापन छपवाने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...