Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

‘हरियाणा न्यूज’ के सही रास्ते पर आने से ‘टोटल टीवी’ व ‘इंडिया न्यूज हरियाणा’ में खलबली

जो 'हरियाणा न्यूज' कुछ वक्त पहले अंदरुनी राजनीति में बिग बॉस का भी बाप हुआ करता था, उसने आजकल कई चैनलों का बैंड बजा दिया है। हरियाणा से जुड़े कई चैनलों का दम निकल गया है। टोटल टीवी के कई पत्रकार और टैक्निकल स्टाफ हरियाणा न्यूज पहुंच गए हैं। टोटल में हरियाणा देखने वाले प्रवीण गौतम, आउटपुट के अनुभवी सीनियर पत्रकार ओम सिंह और अमित शुक्ला, एंकर कुमकुम बिनवाल और प्रोड्यूसर अमित सिंह जैसे कई पत्रकार हरियाणा न्यूज के साथ जुड़ गए हैं।

जो 'हरियाणा न्यूज' कुछ वक्त पहले अंदरुनी राजनीति में बिग बॉस का भी बाप हुआ करता था, उसने आजकल कई चैनलों का बैंड बजा दिया है। हरियाणा से जुड़े कई चैनलों का दम निकल गया है। टोटल टीवी के कई पत्रकार और टैक्निकल स्टाफ हरियाणा न्यूज पहुंच गए हैं। टोटल में हरियाणा देखने वाले प्रवीण गौतम, आउटपुट के अनुभवी सीनियर पत्रकार ओम सिंह और अमित शुक्ला, एंकर कुमकुम बिनवाल और प्रोड्यूसर अमित सिंह जैसे कई पत्रकार हरियाणा न्यूज के साथ जुड़ गए हैं।

साथ ही टोटल टीवी में रहे उमेश जोशी ही हरियाणा न्यूज के प्रधान संपादक हैं। इतना ही नहीं हरियाणा न्यूज के न्यूज डायरेक्टर राजेश शर्मा भी कुछ वक्त पहले टोटल में ही हुआ करते थे। उनके हरियाणा न्यूज की कमान संभालने के बाद चैनल के कन्टेंट और लुक में जबरदस्त बदलाव आया है। इसकी एक बड़ी वजह चैनल की मजबूत आर्थिक स्थिति भी है क्योंकि चैनल और एसटीवी ग्रुप के मालिक हरियाणा के गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा हैं, जिन्होंने हरियाणा न्यूज में सुधार के लिए जमकर पैसा खर्च किया है।

हरियाणा न्यूज में नई टीम के कमान संभालने के बाद इंडिया न्यूज हरियाणा भी सकते में है। इंडिया न्यूज हरियाणा का प्रबंधन हरियाणा न्यूज से मुकाबले को ध्यान में रखकर रिपोर्टरों और स्टिंगरो पर खबरों के लिए दबाव बनाने लगा है क्योंकि मुकाबला अब कड़ा हो गया है। हिसार चुनाव में हरियाणा न्यूज की जो भद्द पिटी थी कि ये कांग्रेस का चैनल है, अब उस छवि को भी बदलने की कोशिश की जा रही है। चैनल के प्रोग्राम 'विकास यात्रा' में कांग्रेस सरकार के कई मंत्रियों की जमकर धुनाई की गई है।

हरियाणा सरकार में मंत्री सतपाल सांगवान, राव नरेंद्र राव, दान सिंह, अनीता यादव जैसे नेताओं के विकास कार्यों की हरियाणा न्यूज पर पोल खोली गई है। इस तरह प्रतीत हो रहा है कि चैनल की सोच में बदलाव आया है। लोगों का कहना है कि इस सब बदलाव के पीछे राजेश शर्मा का हाथ है जो बेहतर तरीके से चैनल को संचालित करा रहे हैं।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

 

 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...