दैनिक भास्कर, रांची से खबर है कि यहां पर कुछ आतंरिक बदलाव किए गए हैं. अब तक आसपास पेज की जिम्मेदारी संभाल रहे सीनियर सब एडिटर धर्मेन्द्र कुमार से यह जिम्मेदारी लेकर उन्हें डेस्क पर भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि कुछ आतंरिक शिकायतों के बाद उनसे इस डेस्क की जिम्मेदारी ली गई है. इस संदर्भ में जब धर्मेन्द्र से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह रुटीन चेंज है. इसमें शिकायत जैसी कोई बात नहीं है.
खबर है कि उनकी जगह आसपास की जिम्मेदारी सीनियर सब एडिटर रवि प्रकाश सिन्हा को दी गई है. रवि प्रकाश प्रभात खबर से इस्तीफा देकर दैनिक भास्कर पहुंचे हैं. रवि इसके पहले भी कई अखबारों में काम कर चुके हैं. रवि से जब इस संदर्भ में बात की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.





