Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

जिन अमर उजालाइटों को लखनऊ जाना है आवेदन करें

अमर उजाला, लखनऊ में पत्रकारों का टोटा पड़ा हुआ है. पत्रकारों का अभाव अखबार के सेहत पर प्रभाव डाल रहा है. आंतरिक विवादों, तनाव के माहौल के चलते पिछले कुछ समय में कई पत्रकार दूसरे संस्‍थानों में चले गए या फिर अपना तबादला करवा लिया, जबकि खाली हुए स्‍थानों को भरने में उतनी तत्‍परता नहीं दिखाई गई. स्‍थानीय संपादक के व्‍यवहार को जानते सुनते हुए दूसरे संस्‍थानों के पत्रकारों ने भी अमर उजाला से जुड़ने में दिलचस्‍पी नहीं दिखाई.

अब इसका असर अखबार पर पड़ रहा है. सर्कुलेशन भी घट रहा है. इसलिए अब प्रबंधन ने इस यूनिट के लिए नई भर्तियां करने की बजाय लखनऊ जाने में दिलचस्‍पी रखने वाले अमर उजालाइटों से ही आवेदन मांगा है. सब एडिटर एवं सीनियर सब एडिटरों से कहा गया है कि अगर वे लखनऊ यूनिट जाना चाहते हैं तो अपना आवेदन एचआर के पास [email protected] पर पांच अप्रैल से पहले भेज दें.

उल्‍लेखनीय है कि पिछले कुछ समय में अमर उजाला, लखनऊ से रोहित तिवारी, देवेश त्रिपाठी, सुषमा पाठक, प्रद्युम्‍न तिवारी, डा. सुबोध समेत कई अन्‍य पत्रकार दूसरे संस्‍थानों में चले गए या उनका तबादला कर दिया गया. कई अन्‍य ने संपादक के व्‍यवहार से खफा होकर अखबार छोड़ दिया. अब आंतरिक तौर पर आवेदन मांग कर प्रबंधन ने लखनऊ यूनिट में पत्रकारों की कमी को पूरा करने का प्रयास कर रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...