Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

अमर उजाला के पत्रकार दिनेश गुप्‍ता का निधन

अमर उजाला में उप संपादक एवं लखीमपुर कार्यालय के ब्यूरो प्रभारी दिनेश गुप्ता का शनिवार देर रात लखनऊ के मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान निधन हो गया। 42 वर्षीय दिनेश गुप्ता के निधन पर तमाम पत्रकारों, समाज सेवियों, राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनकी अंत्येष्टि यहां सेठघाट पर की गई। मुखाग्नि उनके दस वर्षीय पुत्र प्रखर गुप्ता तथा उनके बड़े भाई महेश गुप्ता ने दी। वह अपने पीछे बूढ़ी मां के अलावा पत्नी रोमा गुप्ता, पुत्र प्रखर गुप्ता व पुत्री साक्षी गुप्ता उर्फ जूही (12) को छोड़ गए हैं।

करीब एक साल पहले उन्हें बोन टीबी हो गई थी। 25 अक्तूबर को रात में अचानक हालत खराब हो गई। उन्हें उसी रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया बाद में एक नवंबर को पीजीआई लखनऊ लाया गया, फिर मेडिकल कालेज ले जाए गए। वहां शुरू हुए इलाज के साथ ही शनिवार रात करीब 11 बजे चिकित्सकों ने आपरेशन की तैयारी शुरू कर दी, लेकिन तभी 12.25 बजे उनकी सांसें थम गईं।

रविवार सुबह उनका पार्थिव शरीर शहर के मुहल्ला राजगढ़ स्थित उनके आवास लाया गया। शहर के सेठघाट पर करीब डेढ़ बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अमर उजाला कार्यालय के समस्त स्टाफ एवं क्षेत्रीय संवाददाताओं के अलावा विभिन्न समाचार पत्रों व इलेक्ट्रानिक चैनल्स के पत्रकारों के साथ सांसद ज़फर अली नकवी, पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा, सपा विधायक डा. आरए उस्मानी, विधायक कृष्ण गोपाल पटेल, सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा, धीरेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजीव गुप्ता, विनोद मिश्रा, प्रेम शंकर अग्रवाल, डा. इरा श्रीवास्तव, नीरज बरतरिया, राजीव त्रिवेदी, सतीश श्रीवास्तव, अन्नू मिश्रा, केवल कृष्ण, सीतापुर अमर उजाला कार्यालय के ब्यूरो प्रभारी आशू बाजपेई, यातायात प्रभारी राजेश चौधरी, सहायक यातायात प्रभारी राममनोहर सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। साभार : अमर उजाला

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...