: हरिमोहन शर्मा भोपाल बुलाए गए : दैनिक भास्कर, भोपाल से वरिष्ठ पत्रकार शिव कुमार विवेक का तबादला हरियाणा के लिए कर दिया गया है. उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है. विवेक ढाई दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. भोपाल में उनका पद एक्जीक्यूटिव एडिटर का था तथा वे सेटेलाइट एडिशन का कोआर्डिनेशन देख रहे थे. उन्हें भास्कर ने पानीपत का स्थानीय संपादक बनाया है. उनके पास पूरे हरियाणा की जिम्मेदारी रहेगी.

शिव कुमार विवेक
शिव कुमार विवेक ने अपने करियर की शुरुआत 1986 में नईदुनिया, इंदौर से की थी. एक दशक से ज्यादा समय तक सेवा देने के बाद इन्होंने 1999 में अमर उजाला, जालंधर में वरिष्ठ पद पर ज्वाइन कर लिया. 2002 में ये भास्कर चले आए. इसके बाद मध्य प्रदेश तथा राजस्थान में भास्कर के कई यूनिटों के संपादक रहे. मृदुभाषी विवेक की गिनती हिंदी के तेजतर्रार पत्रकारों में की जाती है. प्रबंधन ने उन्हें हरियाणा में अखबार को मजबूती देने का जिम्मा सौंपा है. दूसरी तरफ पानीपत में अब तक संपादकीय जिम्मेदारी निभा रहे हरिमोहन शर्मा को भोपाल बुला लिया गया है. भोपाल में उनका पद क्या होगा, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.