Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

देश विदेश के पांच सौ से अधिक पत्रकार कुशीनगर पहुंचे

: भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण मंदिर का दर्शन किया : गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी सांसद एवं हिन्दू युवा वाहिनी के संरक्षक योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश-विदेश के 500 से अधिक पत्रकारों का एक दल कुशीनगर पहुंचा और यहां भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण मंदिर, रामाभार स्तूप का दर्शन किया। इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने महापरिनिर्वाण मंदिर स्थित भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर भी चढ़ाया और कहा कि बुद्ध के उपदेशों को आत्मसात करने वाले व्यक्ति का सर्वत्र मंगल ही होगा।

: भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण मंदिर का दर्शन किया : गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी सांसद एवं हिन्दू युवा वाहिनी के संरक्षक योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश-विदेश के 500 से अधिक पत्रकारों का एक दल कुशीनगर पहुंचा और यहां भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण मंदिर, रामाभार स्तूप का दर्शन किया। इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने महापरिनिर्वाण मंदिर स्थित भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर भी चढ़ाया और कहा कि बुद्ध के उपदेशों को आत्मसात करने वाले व्यक्ति का सर्वत्र मंगल ही होगा।

सोमवार को लगभग 12 बजे योगी आदित्यनाथ के साथ पत्रकारों के वाहनों का काफिला कुशीनगर पहुंचा और सीधे रामाभार स्तूप गया। यहां योगी आदित्यनाथ सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकारों ने रामाभार स्तूप के महत्व आदि की जानकारी ली और स्तूप की परिक्रमा की। इसके उपरान्त ये सभी मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर आए, जहां योगी आदित्यनाथ, इंडियन फेडरेशन आफ वर्किग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. विक्रम राव, रामकोला विधायक अतुल सिंह एवं पत्रकारों द्वारा तथागत की लेटी प्रतिमा पर चीवर भिक्षु शीलप्रकाश उर्फ चश्मा बाबा के निर्देशन में चढ़ाया गया। यहां भिक्षु शील प्रकाश ने योगी आदित्यनाथ को तथागत की लेटी प्रतिमा का दर्शन विभिन्न कोणों से कराते हुए उन्हें यह जानकारी दी कि हर कोण से तथागत की प्रतिमा का अलग भाव दिखाई पड़ता है।

योगी आदित्यनाथ सहित सभी पत्रकारों ने तथागत की प्रतिमा के पैर में बने चक्र को देखा और अभिभूत हुए बिना नहीं रह सके। बाहर निकलने पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान राम और भगवान बुद्ध भारत की पहचान हैं। भगवान बुद्ध ने सनातन धर्म की रूढ़ियों एवं विसंगतियों को दूर करने के लिए नये धम्म के मार्ग को सुझाया। बुद्धम् शरणम् गच्छामि का अर्थ विवेक की शरण में जाना। धम्मम् शरणम् गच्छामि का अर्थ धर्म के शरण में जाना। संघम् शरणम् गच्छामि का अर्थ संगठन द्वारा शक्ति को बनाना। इन तीनों सूत्रों को अपनाकर वर्तमान समय की तमाम समस्याओं और विसंगतियों से मुकाबला किया जा सकता है।

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार परमानन्द पाण्डेय, के. तिवारी, योगेन्द्र मिश्र, श्रीलंका के पत्रकार दामिनी रणसिंघे, दया परेरा, अनिल लसाथ परेरा, इस्टैनली पतिराज आदि पत्रकारों के अलावा ई. रवीन्द्र प्रताप, विधायक विजय बहादुर यादव, विशाल सिंह, डा. विभ्राटचन्द कौशिक, हियुवा प्रदेश प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह, प्रदेश महामंत्री रामलक्ष्मण, महेन्द्रपाल सिंह, गोरख सिंह, आनन्द शाही, अरूणोश शाही, महंथ रवीन्द्रनाथ, वैभव श्रीवास्तव, गजेन्द्र प्रताप सिंह, श्रवण सिंह, गिरधारी प्रजापति, राकेश बघेल, ओमप्रकाश वर्मा, अजय गोविन्द राव शिशु, चन्द्रप्रकाश यादव चमन, पप्पू पाण्डेय, राजेर सिंह, राणा प्रताप राव, सुनील वर्मा, प्रमिल गुप्ता, सुबोध राव, सुशील भारती, अमरचन्द हिन्दुस्तानी, दिनेश सिंह सैंथवार, ई. अशोक शाही, दुर्गेश बजाज, बृजेश यादव, शशांक वर्मा, अवधेश सिंह, मोनू सिंह, डंडा बाबा सहित पत्रकार हियुवा एवं विहिम के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसी क्रम में गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कुशीनगर भ्रमण करने आये पत्रकारों के दल में शामिल उड़ीसा के एक उर्दू अखबार के संवाददाता हाफिज अहमद अली ने तथागत के महापरिनिर्वाण मंदिर सहित अन्य स्थानों के दर्शन के बाद कहा कि योगी आदित्यनाथ सहित पूर्वांचल के लोगों में अतिथियों के प्रति जो भावना है उसको शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...