इकोनॉमिक्स टाइम्स से खबर है कि अनुपम ने इस्तीफा दे दिया है. अनुपम एक बार फिर पायनियर के साथ जुड़ गए हैं. वे रांची में पायनियर के ऑपरेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे. उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही चंदन मित्रा ने झारखंड में अपने फ्रेंचायजी से काम वापस ले लिया था. अब उनकी कंपनी खुद झारखंड में पायनियर का काम संभाल रही है. बताया जा रहा है कि अनुपम रांची में अखबार के एडिटोरियल और ऑपरेशन दोनों का काम देखेंगे. वे इसके पहले भी पायनियर को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
इंडिया टीवी से दीप परिहार ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सीनियर प्रोड्यूसर के पद पर थे. उन्होंने अपनी नई पारी महुआ न्यूज के साथ शुरू की है. उन्हें यहां एसोसिएट एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर बनाया गया है. दीप इंडिया टीवी से पहले सहारा को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





