Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

हिंदुस्‍तान के कई संपादकों के जिम्‍मेदारियों में बदलाव की चर्चा

हिंदुस्‍तान में कई संपादकों के बदलाव की बड़ी सूचनाएं मिल रही हैं. हालांकि सूत्र अभी इन्‍हें आधिकारिक रूप से पुष्‍ट नहीं कर रहे हैं, पर इन बदलावों को तय माना जा रहा है. जो चर्चाएं हैं उसके अनुसार हिंदुस्‍तान, मेरठ के संपादक पुष्‍पेंद्र शर्मा को आगरा भेजा जाने वाला है. पुष्‍पेंद्र की जगह अमर उजाला, मेरठ के संपादक रह चुके वरिष्‍ठ पत्रकार सूर्यकांत द्विवेदी को उनकी जगह नया संपादक बनाए जाने की चर्चा है. वहीं आगरा के संपादक तथा वरिष्‍ठ पत्रकार केके उपाध्‍याय के बारे में कहा जा रहा है कि प्रबंधन उनके कामों से खुश हैं. उनके निर्देशन में पश्चिमी यूपी की कई यूनिटें लांच की गई हैं.

केके उपाध्‍याय के बारे में दो तरह की चर्चाएं हैं. पहला यह कि उनके काम को देखते हुए उन्‍हें पूरे पश्चिमी यू‍पी का हेड बनाया जा सकता है. उनको लेकर दूसरी चर्चा यह है कि उन्‍हें बिहार का स्‍टेट हेड बनाया जाने वाला है. अब तक बिहार में स्‍टेट हेड की जिम्‍मेदारी निभा रहे अकु श्रीवास्‍तव को दिल्‍ली बुलाया जा सकता है. हालांकि हिंदुस्‍तान के वरिष्‍ठ लोग इन सूचनाओं को सही तो मान रहे हैं पर आधिकारिक रूप से कहने से बच रहे हैं. बताया जा रहा है कि अकु श्रीवास्‍तव और बिहार सरकार की ट्यूनिंग खराब हो गई है, जिसके चलते उन्‍हें दिल्‍ली बुलाए जाने की संभावना है. उम्‍मीद है कि अगले एक-दो दिनों में चीजें साफ हो जाएंगी. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...