Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

कालाबाजारी के आरोपी ने किया प्रभात खबर के पत्रकार पर हमला

बोकारो : बहादुरपुर में केरोसिन की काला बाजारी का मुख्य आरोपी जेल से छूटने के बाद मंगलवार को ‘प्रभात खबर’ के पत्रकार पर हमला किया. हमलावर कालाबाजारी राजन महतो ने अपने भाई वकील महतो के साथ मिल कर बहादुर पुर स्थित शिव मंदिर चौक में पत्रकार से धक्का मुक्की व दुर्व्‍यवहार किया. राजन को शक था कि पत्रकार ने ही पुलिस को उसके कालाबाजारी की सूचना दी थी. जब स्थानीय लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उन्‍हें भी जान से मारने की धमकी दी गई.

पत्रकार ने घटना की लिखित सूचना जरीडीह थाना में दे दी है. इस मामले से बोकारो के एसपी कुलदीप द्विवेदी को भी अवगत करा दिया गया है. पूरा मामला जानने के बाद एसपी ने कार्रवाई का आश्‍वासन दिया है. उल्‍लेखनीय है कि बेरमो एसडीओ को केरोसिन के कालाबाजारी होने की गुप्‍त सूचना मिली थी. इसी आधार पर जहीडीह सीओ कमलकांत गुप्‍ता, बीडीओ सत्‍यवीर रजक व जरीडीह थाना के एएसआई राजेंद्र रजक की संयुक्‍त टीम ने बीते 19 मार्च को छापामारी करके बहादुरपुर निवासी राजन महतो के घर से लगभग 900 लीटर केरोसिन तेज जब्‍त किया था.

इसके बाद आवश्‍यक कार्रवाई करते हुए राजन महतो को जेल भेज दिया गया. परन्‍तु जेल से छूटने के बाद ही उसने पत्रकार पर हमला कर दिया. राजन तथा उसके भाई का आरोप था कि पत्रकार की सूचना पर ही उसके घर पर छापामारी हुई थी तथा उसका केरोसिन तेल पकड़ा गया. इस हमले के चलते स्‍थानीय पत्रकारों में भी नाराजगी है. पत्रकारों ने आरोपी राजन महतो तथा उसके भाई वकील महतो की गिरफ्तारी की मांग की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...