Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

ममता को आलोचना बर्दाश्‍त नहीं : कार्टून बनाने वाले प्रोफेसर को गिरफ्तार करवाया

कोलकाता: कहीं निरंकुशता की तरफ तो नहीं बढ़ रही हैं ममता बनर्जी! मीडिया को दो तरीके से कंट्रोल करने के तरीके से तो यही लग रहा है कि उनको अपने खिलाफ उठने वाली आवाज पसंद नहीं आ रही है। उनके फैसले उनके अपने राजनीतिक नजरिए से सही हों, पर बहुसंख्‍य लोगों के नजरिए से उनके फैसले स्‍वीकार योग्‍य नहीं हैं। अभी रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी और सरकारी लाइब्रेरियों में चुनिंदा अखबार रखने का विवाद थमा भी नहीं था कि एक और विवाद सामने आ गया है।

कोलकाता: कहीं निरंकुशता की तरफ तो नहीं बढ़ रही हैं ममता बनर्जी! मीडिया को दो तरीके से कंट्रोल करने के तरीके से तो यही लग रहा है कि उनको अपने खिलाफ उठने वाली आवाज पसंद नहीं आ रही है। उनके फैसले उनके अपने राजनीतिक नजरिए से सही हों, पर बहुसंख्‍य लोगों के नजरिए से उनके फैसले स्‍वीकार योग्‍य नहीं हैं। अभी रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी और सरकारी लाइब्रेरियों में चुनिंदा अखबार रखने का विवाद थमा भी नहीं था कि एक और विवाद सामने आ गया है।

नई खबर है कि ममता बनर्जी को अपने ऊपर बनाया गया एक कार्टून नागवार गुजरा है। इस कथित आपत्तिजनक कार्टून बनाने तथा उसे सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए सार्वजनिक करने के आरोप में जादवपुर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अम्बिकेश महापात्रा को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें अलीपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोलकाता से सटे दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित यूनिवर्सिटी में महापात्रा रसायन शास्त्र के प्रोफेसर हैं। महापात्रा पर मुख्यमंत्री के आपत्तिजनक कार्टून बनाने का आरोप है, जिनमें ममता के अलावा पूर्व रेलमंत्री दिनेश त्रिवेदी और मौजूदा रेलमंत्री मुकुल रॉय की तस्वीरें बनी हुई थीं।

इस कार्टून में ममता को दिनेश त्रिवेदी को 'दुष्टू लोक' (दुष्ट लोग) और मुकुल रॉय को 'भालो लोक' (भले लोग) कहते हुए दिखाया गया है। प्रोफेसर ने यह कार्टून सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर पोस्ट भी किया था। प्रोफेसर पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया गया है, और बंगाल सरकार का माखौल उड़ाने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि आपत्तिजनक कार्टून से नाराज़ होकर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने प्रोफेसर की गिरफ्तारी से पहले उनके घर में घुसकर पिटाई भी की थी। कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमीश्नर सुजॉय चंदा ने कहा कि प्रोफेसर अंबिकेश महापात्रा को किसी सम्मानित व्यक्ति के खिलाफ अपमानजनक संदेश भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।''

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...