Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

जागरण, सोनीपत से मार्केटिंग हेड दिनेश कुमार एवं मुरली तिवारी कार्यमुक्‍त

: एक ने किया था घपला, दूसरे ने खोली थी पोल : दैनिक जागरण, सोनीपत से खबर है कि मार्केटिंग प्रमुख दिनेश कुमार को कार्यमुक्‍त कर दिया गया है. प्रबंधन ने उन्‍हें एक कांग्रेसी सांसद के विज्ञापन में कथित रूप से 40 हजार रुपये का घोटाला करने के आरोप में निकाला है. बताया जा रहा है कि दिनेश को प्रबंधन ने दो साल पहले भी विज्ञापन में गड़बड़ी करने का दोषी पाया था, पर उक्‍त राशि जमा करवाने के बाद प्रबंधन ने उन्‍हें बहाल करते हुए अंबाला भेज दिया था.

पर इस बार प्रबंधन ने कठोर फैसला लेते हुए उन्‍हें हटा दिया है. इनके साथ ही मार्केटिंग टीम से मुरली तिवारी को भी कार्यमुक्‍त कर दिया गया है. मुरली ने ही दिनेश कुमार के घोटाले की जानकारी प्रबंधन को दी थी. इस तरह प्रबंधन ने अपना अंधा कानून जारी रखते हुए घोटाला करने वाले तथा इस घोटाले की जानकारी देने वाले दोनों लोगों को बाहर का रास्‍ता दिखा दिया है. मुरली तिवारी अपनी गलती पूछ रहे हैं तथा नौकरी पर वापस लेने की गुहार कर रहे हैं, परन्‍तु जागरण प्रबंधन अपने इतिहास से हटने को तैयार नहीं है.

दूसरी तरफ दिनेश कुमार की जगह अवंति कुमार को सोनीपत का नया मार्केटिंग प्रभारी बना दिया गया है. अवंति अभी रेवाड़ी में संस्‍थान को सेवा दे रहे थे. मूल रूप से यूपी के बलिया जिला के रहने वाले अवंति नासिक से एमबीए पास हैं. वहीं सोनीपत कार्यालय में इस समय मार्केटिंग टीम का गठन किया जा रहा है. इधर, निकाले गए दिनेश कुमार ने एड एजेंसी खोल ली है, अब वे दैनिक जागरण का विज्ञापन बुक कराएंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...