पंजाब केसरी, चंडीगढ़ के न्यूज एडिटर महेश कुमार ने संस्थान से इस्तीफा देकर आज समाज अंबाला में बतौर न्यूज एडिटर ज्वाइन कर लिया है। हिंदुस्तान, अमर उजाला और दैनिक भास्कर सरीखे अखबारों में काम कर चुके महेश पंजाब केसरी के डायरेक्टर अरुष चोपड़ा के खास लोगों में शुमार थे। उनकी विदाई संस्थान के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है। बताया जाता है कि प्रबंधन अभी उन्हें वापिस बुलाने की जुगत में लगा है।
सालभर पहले पंजाब केसरी के साथ जुड़ने वाले महेश ने चंडीगढ़ शहर में पंजाब केसरी का रंग रूप और कंटेट बदलने में खासी भूमिका निभाई थी। अपनी इसी प्रोफेशनल अप्रोच के चलते जल्द ही वह डायरेक्टर के खास लोगों में शुमार हो गए थे। महेश कुमार ने अपने इस्तीफे की पुष्टि कर दी है। महेश के संस्थान से अलग होने की असली वजह अभी सामने नहीं आ रही है। पता चला है कि उन्होंने अपने आइडियाज के मुताबिक खबरों पर काम नहीं होने और समाचारों में कुछेक लोगों की मनमर्जी और दखलअंदाजी से नाराज होकर संस्थान छोड़ा है। चंडीगढ़ से उनके नेतृत्व में पूरा अखबार शुरू करने का आश्वासन देकर प्रबंधन ने सालभर पहले उन्हें रखा था। लेकिन अभी तक डेस्क एक छोटे से ऑफिस में ही चल रही है।






