जालौन से खबर है कि ए2जेड प्रबंधन ने यहां रिपोर्टर के रूप में कार्य कर रहे अमित सिंह गौर को कार्यमुक्त कर दिया है. उनकी जगह शशिकांत शर्मा को नया रिपोर्टर नियुक्त किया गया है. अमित काफी समय से चैनल से जुड़े हुए थे. दैनिक जागरण, नोएडा से खबर है कि सब एडिटर अंबरीश त्रिवेदी का प्रमोशन करके सीनियर सब एडिटर बना दिया गया है. बताया जा रहा है कि वे कुछ दिन पहले ही अमर उजाला से इस्तीफा देकर जागरण से जुड़े है.
टीवी 100 से खबर है कि जयप्रकाश शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत थे. उन्होंने अपनी नई पारी महुआ न्यूज से शुरू की है. उन्हें यहां प्रोड्यूसर बनाया गया है. वे यूपी-उत्तराखंड से लांच होने वाले चैनल को अपनी सेवाएं देंगे.
फोकस टीवी से खबर है कि अभिजय झा ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत थे. इन्होंने अपनी नई पारी टाइम्स नाउ के साथ शुरू की है. उन्हें यहां प्रोड्यूसर बनाया गया है. अभिजय इसके पहले भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





