Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

हिंदुस्‍तान, आगरा : दुर्घटना एक और खबरें दो, असमंजस में पाठक

हिंदुस्तान, आगरा की कहानी भी अजब हो चली है। कई बार अखबार में बड़ी खबरें नहीं होती हैं तो कईं बार एक ही खबर दो बार छापकर खुद की फजीहत कर ली जाती है।  ताजा वाकया  मथुरा में हुई एक रेल दुर्घटना का है, जिसकी एक ही दिन, एक ही एडिशन में दो खबरें छापकर हिंदुस्तान ने अपनी खूब हंसी उड़वाई। खबर भी खासा कनफ्यूज करने वाला रहा। 

हिंदुस्तान, आगरा की कहानी भी अजब हो चली है। कई बार अखबार में बड़ी खबरें नहीं होती हैं तो कईं बार एक ही खबर दो बार छापकर खुद की फजीहत कर ली जाती है।  ताजा वाकया  मथुरा में हुई एक रेल दुर्घटना का है, जिसकी एक ही दिन, एक ही एडिशन में दो खबरें छापकर हिंदुस्तान ने अपनी खूब हंसी उड़वाई। खबर भी खासा कनफ्यूज करने वाला रहा। 

मामला एक नवंबर, 2011 को नई दिल्ली-मुंबई रेल रुट पर भरतपुर क्षेत्र के धौरमुई-जघीना के बीच हुई रेल दुर्घटना का है। इसकी एक खबर दो नंबर को हिंदुस्तान के आगरा संस्करण में पेज नंबर तीन पर डबल लाइन हेडिंग ‘मालगाड़ी ने ट्रैक्टर-ट्राली के परखच्चे उड़ाए, तीन की मौत’ के साथ प्रकाशित हुई, इसमें तीन के मरने की खबर दी गई है। इसी संस्करण में पेज नंबर 10 पर यही खबर मथुरा में ‘मालगाड़ी ट्रैक्टर से टकराई, दो की मौत’ डबल लाइन हेडिंग से तीन कालम में प्रकाशित हुई, इसमें दो की मौत की खबर है।

पाठकों की समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर कौन सी खबर सही है। खुद को नंबर दो का अखबार बताने वाले हिंदुस्तान के मथुरा में संजीव गौतम, आगरा में केके उपाध्याय और दिल्ली में शशि शेखर जैसे स्वनामधन्य वरिष्ठ संपादकीय सहयोगी बैठे हैं फिर भी किसी का ध्यान इस गलती की तरफ नहीं गया। खुद शशि शेखर आगरा यूनिट पर सीधे नजर रखते हैं, एक-एक कर अपने चहेतों को उन्होंने इस यूनिट में नियुक्‍त भी कर दिया फिर भी इस तरह की चूक का मतलब समझ नहीं आ रहा है। इससे अच्छा अखबार तो पूर्व में कम अनुभव वाले संपादकीय कर्मचारी ही निकाल रहे थे। वैसे पाठक मान चुके हैं कि हिंदुस्तान अभी नए चुलबुले बालक की तरह से पैदा हुआ है जो उछलता ज्यादा है मगर हकीकत कुछ और ही होती है।

हरिदत्‍त तिवारी

आगरा

[email protected]

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...