Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

झारखंड में मीडियाकर्मी की सरेआम गोली मारकर हत्‍या, दो हिरासत में

: पत्रकारों में रोष : झारखंड के रामगढ़ जिला में एक मीडियाकर्मी की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई. बदमाशों ने इस हत्‍याकांड को शनिवार की शाम को अंजाम दिया. एक निजी चैनल में कैमरामैन श्रीनिवास सोनकर अपने गोला रोड के पास स्थित अपने घर से निकले ही थे कि अज्ञात बदमाशों ने मीडियाकर्मी को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी. गोली लगते ही श्रीनिवास नीचे गिर गए इसके बाद भी बदमाशों ने कई गोलियां उन पर चलाईं.

: पत्रकारों में रोष : झारखंड के रामगढ़ जिला में एक मीडियाकर्मी की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई. बदमाशों ने इस हत्‍याकांड को शनिवार की शाम को अंजाम दिया. एक निजी चैनल में कैमरामैन श्रीनिवास सोनकर अपने गोला रोड के पास स्थित अपने घर से निकले ही थे कि अज्ञात बदमाशों ने मीडियाकर्मी को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी. गोली लगते ही श्रीनिवास नीचे गिर गए इसके बाद भी बदमाशों ने कई गोलियां उन पर चलाईं.

भरे पूरे बाजार में हुए इस हमले से दहशत मच गई. लोग फटाफट अपनी दुकानों को बंद करने लगे. कुछ देन बाद कुछ स्‍थानीय युवक हिम्‍मत करके श्रीनिवास को उठाकर सीसीएल अस्‍पताल ले गए जहां डाक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया. इस हत्‍याकांड के बाद से ही लोगों में रोष है. पुलिस ने इस मामले में अमर साव और श्रवण कुमार को हिरासत में लिया है. इन दोनों पर ही हत्‍या को अंजाम दिलवाने का शक है. श्रीनिवास को पिछले कई दिन से धमकी दी जा रही थी. श्रीनिवास की हजारीबाग कोर्ट में अमर की पूर्व प्रेमिका के मामले में गवाही होनी थी. माना जा रहा है कि इसको रोकने के लिए श्रीनिवास की हत्‍या की गई है.

श्रीनिवास की हत्‍या से पूरा रामगढ़ शहर में उबाल है. स्‍थानीय लोगों के अलावा भाजपा कार्यकर्ता भी इस हत्‍या कांड के खिलाफ सड़क पर उतर आए. श्रीनिवास के बड़े भाई भाजपा से जुड़े हुए हैं. पत्रकारों ने हत्‍यारों की जल्‍द से जल्‍द गिरफ्तारी की मांग की है. स्‍थानीय विधायक ने भी सात दिन में हत्‍यारों को गिरफ्त में लेने का अल्‍टीमेटम पुलिस को दिया है. इधर कुजू में पत्रकारों ने बैठक कर इस हत्‍याकांड की निंदा की तथा हत्‍यारों की जल्‍द से जल्‍द गिरफ्तारी की मांग की. बैठक में राकेश कुमार पांडेय, जितेंद्र कुमार सिंह, राजेश्वर प्रसाद, राकेश रोशन 'रिक्की', आशीष मुखर्जी, रामदेव, मो.खालिद, संतोष विश्वकर्मा, मंटू सिंह, राजेश वर्मा, विक्की कुमार आदि मौजूद थे.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...