Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

डॉ. मधुकर तिवारी को पं. तीर्थराज तिवारी स्मृति पत्रकारिता सम्मान

जौनपुर में पी.टी.आई. के संवाददाता डॉ.मधुकर तिवारी को बुधवार को समरस फाउण्डेशन मुम्बई द्वारा पं. तीर्थराज तिवारी स्मृति पत्रकारिता सम्मान प्रदान किया गया। यह पत्रकारिता सम्मान जौनपुर में 35 वर्षो तक पी.टी.आई. के संवाददाता रहे स्व. पं. तीर्थराज तिवारी की स्मृति में हर वर्ष समरस फाउण्डेशन द्वारा दिया जाता है। सम्मान समारोह स्व.पं. तीर्थराज तिवारी के जन्मभूमि व कर्मभूमि घनश्‍यामपुर, जौनपुर में आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्रीय नागरिकों के अलावा पत्रकारों ने भाग लिया।

जौनपुर में पी.टी.आई. के संवाददाता डॉ.मधुकर तिवारी को बुधवार को समरस फाउण्डेशन मुम्बई द्वारा पं. तीर्थराज तिवारी स्मृति पत्रकारिता सम्मान प्रदान किया गया। यह पत्रकारिता सम्मान जौनपुर में 35 वर्षो तक पी.टी.आई. के संवाददाता रहे स्व. पं. तीर्थराज तिवारी की स्मृति में हर वर्ष समरस फाउण्डेशन द्वारा दिया जाता है। सम्मान समारोह स्व.पं. तीर्थराज तिवारी के जन्मभूमि व कर्मभूमि घनश्‍यामपुर, जौनपुर में आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्रीय नागरिकों के अलावा पत्रकारों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्व.पं. तीर्थराज तिवारी ने जीवन पर्यन्त पत्रकारिता के जरिए समाज के सच को उजागर किया और हर सम्भव लोगों की मदद किया। उन्होंने अपने निश्‍चल व्यक्तित्व से समाज में अपना अलग स्थान बनाया। पं. तीर्थराज तिवारी स्मृति पत्रकारिता सम्मान के लिए समरस फाउण्डेशन, मुम्बई के शिवपूजन पाण्डेय सहित सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जौनपुर के पी.टी.आई. के संवाददाता डॉ. मधुकर तिवारी ने कहा कि पं. तीर्थराज तिवारी पत्रकारों के लिए आईना थे। उनकी लेखनी हर वर्ग को न्याय दिलाने और जनसमस्याओं को उजागर करने के लिए जीवन पर्यन्त चलती रही। उनके कार्यों से उनकी लोकप्रियता इस कदर थी कि वह जिस भी समाज में जाते वहां के ही हो जाते थे।

वरिष्‍ठ पत्रकार चंद्रेश मिश्र ने सम्मानित हुए पत्रकार डॉ. मधुकर तिवारी को संस्कार मूर्ति की संज्ञा देते हुए कहा कि इस सम्मान के अनुकूल ही व्यक्ति का चयन हुआ है। उन्होंने पंडित तीर्थराज तिवारी का स्मरण करते हुए कहा कि उनकी पहचान से पी.टी.आई. को जौनपुर में जाना गया। लोग उन्हें प्यार से पीटीआई गुरु कहा करते थे। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख ओमप्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य शशि भूषण मिश्र आदि ने संबोधित किया। संचालन कार्यक्रम के संयोजक समरस फाउण्डेशन मुम्बई के शिवपूजन पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर बदलापुर और खुटहन के आंचलिक पत्रकारों को शाल देकर सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि समरस फाउण्डेशन, मुम्बई द्वारा पं. तीर्थराज तिवारी स्मृति पत्रकारिता सम्मान के लिए इस वर्ष चयनित हुए पत्रकार डॉ. मधुकर तिवारी दैनिक अमर उजाला और हिन्दुस्तान के जौनपुर में ब्यूरो चीफ रहे हैं। वह आकाशवाणी के भी संवाददाता भी रहे हैं। पं. तीर्थराज तिवारी के निधन के बाद उनको पी.टी.आई. का जौनपुर का संवाददाता बनाया गया। वह जौनपुर पत्रकार संघ के महामंत्री भी रहे हैं। जौनपुर के पत्रकारों में उनकी गिनती एक अच्छे व्यक्तित्व के रुप में होती है। प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...