Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

सहारा में वेब एवं पोर्टल डिविजन के एडिटर बनाए गए दुर्गेश उपाध्‍याय

सहारा मीडिया से बड़ी खबर आ रही है. इस खबर के साथ ही होई गई है उपेंद्र राय की दमदार वापसी की घोषणा भी. उपेंद्र राय के कोर टीम के सदस्‍य एवं खास माने जाने वाले दुर्गेश उपाध्‍याय सहारा मीडिया के वेब एवं पोर्टल डिविजन का एडिटर बना दिया गया है. सहारा के न्‍यू मीडिया डिविजन को दुर्गेश उपाध्‍याय ही हेड करेंगे. उपेंद्र के करीबी माने जाने वाले दुर्गेश सहारा के टीवी डिविजन के इनपुट हेड हुआ करते थे. सहारा के सभी चैनलों का एसाइनमेंट इनके जिम्‍मे ही था, परन्‍तु सत्‍ता मिलते ही स्‍वतंत्र मिश्र ने उपेंद्र के करीबी रजनी‍कांत सिंह, विजय राय की तरह दुर्गेश को भी शंटिंग लाइन में डाल दिया था. परन्‍तु वापसी के साथ ही उपेंद्र ने सबसे पहला बदलाव दुर्गेश को सहारा के वेब एवं पोर्टल डिविजन का हेड बनाकर किया है. इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया गया है.

दुर्गेश की गिनती तेजतर्रार पत्रकारों में की जाती है. दुर्गेश ने बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के लिए हर तरह की

दुर्गेश

रिपोर्टिंग की, जिसमें खेल और मनोरंजन के साथ साथ मुंबई में घटी हुई तमाम बड़ी घटनाएं शामिल रही हैं. फिल्मी दुनिया में अच्छी खासी पैठ रखने वाले दुर्गेश ने बॉलीवुड की तमाम नामचीन हस्तियों जैसे कि अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और आमिर खान तक के इंटरव्यू कई बार किए हैं. वहीं मुंबई से बीबीसी हिंदी आनलाइन की कवरेज ज्यादा अच्छी करने के लिए उन्हें पुरस्कार भी मिल चुका है. वहीं फिल्मों पर आधारित उनका वीकली कॉलम ख़ासा चर्चित रहा है. खेल की दुनिया में भी उन्होंने मुंबई से आईपीएल की पूरी कवरेज के साथ साथ सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली जैसे कई बड़े खिलाड़ियों का साक्षात्कार किया है.

मुंबई में घटित 26/11 हमले और उत्तर भारतीयों पर मनसे के हमलों जैसे कई बड़े मुददों की बीबीसी के लिए रिपोर्टिंग की है और अपने पांच सालों के कार्यकाल में वो बीबीसी हिंदी सेवा में काफ़ी चर्चित रहे. बीबीसी ज्वाइन करने से पहले सीएनबीसी आवाज़ में ढाई साल तक काम किया.इससे पहले स्टार न्यूज़ से अपनी इंटर्नशिप की. दुर्गेश ने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की और पढ़ाई के दौरान दो साल तक दूरदर्शन के लिए फ्रीलांसिग भी करते रहे.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...