राष्ट्रीय सहारा, बनारस यूनिट में कुछ फेरबदल किया गया है. बनारस में स्टाफर के रूप में तैनात राजेश मिश्र को आजमगढ़ का नया प्रभारी बनाया गया है. राजेश इसके पहले हिंदुस्तान को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इससे पहले आजमगढ़ की जिम्मेदारी विवेकानंद मिश्र के पास थी, जो अब राजेश को रिपोर्ट करेंगे. बनारस यूनिट में ब्यूरो कोआर्डिनेशन देख रहे सुभाष पाठक को शंटिंग लाइन में डाल दिया गया है. उनकी जगह पहले भी डेस्क इंचार्ज रहे अभयानंद शुक्ल को कोआर्डिनेशन की जिम्मेदारी दे दी गई थी.
वन वर्ल्ड साउथ एशिया से खबर है कि राजीव टिक्को ने ज्वाइन किया है. इसके पहले वे एफई में डिप्टी एडिटर के पोस्ट पर कार्यरत थे. राजीव इस फील्ड में काफी समय से सक्रिय हैं.






