Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

दो पंक्तिया यशवंत और भड़ास के लिए…

: चार साल होने पर 'भड़ासी' को बधाई : कमाल तो किया है भड़ास ने. हिंदी पत्रकारिता का आईना भी बना. कभी-कभी कुछ झूठी, मगर अधिकाँश सच्ची खबरों घटनाओं को सामने लाकर बहुतों की पोल भी खोली, चेहरे दिखाए, बेनकाब किये. मुझे तो पत्रकारिता पर केन्द्रित अपना व्यंग्य उपन्यास याद आता है ''मिठलबरा की आत्मकथा'', जिसमें 'मिठलबरा' नामक संपादक ही अपनी पत्रकारिता की पोल खोलता है. (जो मीठी-मीठी बात करे मगर 'लबारी' मारे, यानी झूठा हो, शातिर हो. ऐसे लोगों को ''छत्तीसगढ़ी'' भाषा में 'मिठलबरा' कहते हैं) पत्रकारिता के भीतर के सच को भी सामने आना चाहिए.

'भड़ास' ने ये काम बखूबी किया है. वाद-विवाद के साथ संवाद भी चलते रहे. मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि यह अपने किस्म की एक ऐसी साईट है, जो दुनिया में निराली है. भारत में पत्रकरिता शुरू करने वाले 'हिकी' ने उस दौर में जो काम किया था, लगभग वही काम यशवंत ने भारत में सायबर पत्रकारिता के उदय के बाद किया. हिम्मत के साथ. बधाई मिलनी ही चाहिए. मैं पत्रकार हूँ मगर कवि-हृदय भी पाया है. दो पंक्तिया यशवंत और भड़ास के लिए…

चलता रहे बिंदास हमारा / ये जो है न भड़ास हमारा
लाख कोई निंदा करता हो / यशवंत है जी खास हमारा

14 मई को कार्यक्रम होता तो शामिल हो जाता, क्योंकि उस दिन दिल्ली में हूँ. साहित्य अकादमी की बैठक है. 15 को वापसी है. मगर मेरी शुभकामना 'भड़ास' और सारे 'भड़ासियों' के साथ है.

शुभकामनाओं के साथ

गिरीश पंकज

गिरीश पंकज

गिरीश पंकज

tag- b4m 4 year

इसे भी पढ़ सकते हैं- भड़ास4मीडिया के चार साल, कुछ सुख दुख आपसे कर लूं साझा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...